फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newborn dead body missing from grave from cemetery in delhi

शमशान घाट में कब्र से नवजात का शव गायब, सुबह पौधा उखड़ा देख परिजनों के उड़े होश

Sat, 07 Sep 2019 09:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Sep 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Newborn dead body missing from grave from cemetery in delhi
फाइल फोटो

राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना इलाके स्थित श्मशान घाट से एक नवजात बच्ची का शव कब्र से गायब होने का मामला सामने आया है। बच्ची के शव को  शुक्रवार शाम दफनाया गया था। धार्मिक रीति रिवाज के लिए शनिवार सुबह परिजन शमशान घाट पहुंचे तो बच्ची का शव कब्र में न पाकर उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने शमशान घाट के ही एक कर्मचारी पर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित सतीश सरदाना ने बताया कि वह परिवार के साथ बी-2/32 जनकपुरी में रहता है। उनके परिवार में बेटा संकेत सरदाना, बहू रीतिका सरदाना व अन्य सदस्य हैं। दो सितंबर को उनकी बहू ने जनकपुरी के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। नवजात को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 3.00 बजे उसकी मौत हो गई। परिवार बच्ची का शव लेकर वजीराबाद स्थित शमशान घाट आ गया। यहां पंडित के कहने पर परिवार ने शुक्रवार शाम बच्ची के शव को कब्र खोदकर दफना दिया। 

कब्र पर एक पौधा भी लगा दिया गया। परिवार शनिवार सुबह धार्मिक क्रियाकलाप के लिए शमशान घाट पहुंचा तो कब्र से पौधा उखड़ा हुआ था। कब्र से बच्ची का शव भी गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

खबर मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शमशान घाट के कर्मचारी ने उन्हें शाम के समय ही कब्र में बच्ची को दफनाने के लिए दबाव दिया था। 

परिवार ने शव के साथ नमक डालने की बात की थी तो आरोपी ने नमक भी डालने के लिए मना कर दिया था। परिजनों ने उसी पर शक जताया। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी ने तंत्रमंत्र करने के लिए बच्ची के शव गायब किया। उधर जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मामले में छानबीन जारी है। कई लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed