{"_id":"0358df589c656027821a7aebf57788a8","slug":"new-year-is-going-to-repeat-the-history-of-1947","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत संयोगः 2014 में दोहराएगा 1947 का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत संयोगः 2014 में दोहराएगा 1947 का इतिहास
नवीन सैनी, दिल्ली
Updated Wed, 01 Jan 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतिहास खुद को दोहराता है। मंगलवार की आधी रात बारह बजते ही एक अद्भुत संयोग होगा। सत्तर साल पहले देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज 1947 का आईना बना कैलेंडर (पंचांग) 2014 में इतिहास दोहराएगा।
विज्ञापन
तिथियां, दिन, घड़ी, ग्रह, नक्षत्र हू-ब-हू वर्ष 1947 जैसे होंगे। ज्योतिष के जानकार इस संयोग को बड़े बदलाव का संकेत मान रहे हैं।
वर्ष 1947 के कैलेंडर और वर्ष 2014 के कैलेंडर में जरा भी फर्क नहीं है। न तारीख में अंतर, न दिन में। ग्रह व नक्षत्रों की स्थिति भी एक जैसी। उत्सुकता इस बात को लेकर ज्यादा है कि वर्ष 1947 ब्रिटिश हुकूमत को देश से बाहर करने में गवाह बना था।
विज्ञापन
पराधीन भारत को 15 अगस्त 1947 के दिन अंग्रेजों से आजादी मिली थी। ऐसे में दिन, तारीख, ग्रह व नक्षत्र दोहराने जा रहे नये वर्ष को लेकर ज्योतिष के जानकार भविष्यवाणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आचार्य गोपाल बिहारी मिश्र कहते हैं कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी साल का कैलेंडर, किसी अन्य साल में हूबहू मिल जाए। एक जैसे कैलेंडर के चलते आने वाले नए साल में देश में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. विद्याधर त्रिपाठी कहते हैं कि 70 साल पहले देश आजाद हुआ था। ऐसा ही आभास नूतन वर्ष के दिन, तारीख, ग्रह व नक्षत्र कराने जा रहे हैं। ऐसे में राजपाट परिवर्तन के योग हैं।