फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Year Celebration Police action against drunk driving in Delhi 360 caught

New Year Celebration: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 360 पकड़े, कापसहेड़ा के सबसे ज्यादा मामले

Mon, 01 Jan 2024 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 08:24 PM IST
सार

ड्रिंक एंड ड्राइव चालान की संख्या 2023 में 7.5 गुना बढ़ गई। वर्ष 2022 में जहां शराब पीकर वाहन चलाने के सिर्फ 2,225 लोगों का चालान हुआ था, वहीं 2023 में यह संख्या 16,173 हो गई।

विज्ञापन
New Year Celebration Police action against drunk driving in Delhi 360 caught
Delhi Traffic Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्लीवालों ने वर्ष 2023 में खूब जाम छलकाए। शराब पीकर वाहन चलाने से भी लोग बाज नहीं आए। नतीजतन ड्रिंक एंड ड्राइव चालान की संख्या 2023 में 7.5 गुना बढ़ गई। वर्ष 2022 में जहां शराब पीकर वाहन चलाने के सिर्फ 2,225 लोगों का चालान हुआ, वहीं 2023 में यह संख्या 16,173 हो गई। इसके अलावा नए वर्ष के जश्न की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 360 लोग पकड़े गए। यह संख्या पिछले आठ दिन में एक दिन की सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात, सुरेंद्र सिंह यादव की ओर से नए वर्ष के पहले दिन जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 31 दिसंबर तक शराब पीकर गाड़ी चलाने के कुल 16173 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2022 में 2225, 2021 में 2831 और 2020 में 3986 मामले दर्ज किए गए थे।  

वर्ष               चालान
2020             3986
2021             2831
2022             2225
2023             16173

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों में इतने चालान किए गए 
. 24 दिसंबर- चालान 186, -अमन विहार, अशोक विहार, बदरपुर, बाराखंभा रोड, चाणक्यपुरी, सिविल लाइन, दिल्ली कैंट, डिफेंस कॉलोनी, दरिया गंज, द्वारका सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। 
. 25 दिसंबर-  चालान 111,  अमन विहार, अशोक विहार, बदरपुर, बाराखंभा रोड, भजनपुरा, सिविल लाइंस, दिल्ली कैंट, डिफेंस कॉलोनी, दरियागंज, द्वारका सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। 
. 26 दिसंबर -  110 चालान,  लाजपत नगर, बदरपुर, कालकाजी, नरेला और संगम विहार सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 27 दिसंबर- चालान 114, सरिता विहार, बदरपुर, लाजपत नगर, मधु विहार और संसद सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 28 दिसंबर- चालान 104, लाजपत नगर, कालकाजी, संगम विहार, वसंत कुंज और बदरपुर सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 29 दिसंबर-चालान 130, द्वारका, संगम विहार, लाजपत नगर, पश्चिम विहार और संसद सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
.30 दिसंबर - चालान 189, बदरपुर, लाजपत नगर, संगम विहार, सरिता विहार और कालकाजी सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
. 31 दिसंबर, चालान 360, कापसहेड़ा, नांगलोई, संगम विहार, तिलक नगर, नंद नगरी सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन

जश्न के दौरान इन जगहों व सर्किल में सबसे ज्यादा चालान किए गए 
कापसहेड़ा  22
नांगलोई    20
संगम विहार 16
तिलक नगर 15
नंद नगरी  14

बीते वर्ष भर में शराब पीकर पकड़े गए चालक 

       2022                                       2023
सर्किल              चालान                   सर्किल                 चालान
राजौरी गार्डन       118                     बदरपुर                  653
खजूरी खास         115                     सरिता विहार           628
पंजाबी बाग          94                       नजफगढ़                610
शाहदरा              80                       हौजखास                 587
तिलक नगर         79                       पंजाबी बाग              539

यातायात पुलिस ने उठाए कदम
विशेष पुलिस आयुक्त सुरेंद सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा उल्लंघनकर्ताओं का चालान करने के अलावा, स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों आदि में समय-समय पर सड़क सुरक्षा जागरुकता शिविर भी आयोजित किए गए। सड़क उपयोग आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इन शिविरों के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में लघु फिल्में, व्याख्यान और शैक्षिक साहित्य भी वितरित किए गए। दिल्ली यातायात पुलिस समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से, सोशल मीडिया, ट्विटर, फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से और मोबाइल प्रदर्शनी वाहन और नुक्कड़ नाटक जैसे अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed