{"_id":"c6bfce270cd9e14f2c6275972a84e8a9","slug":"new-year-celebration-long-waiting-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर सेलिब्रेशन : ट्रेनों में लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर सेलिब्रेशन : ट्रेनों में लंबी वेटिंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप नए साल पर पर्यटन केंद्रों पर जाना चाहते हैं तो अब ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है। 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है। ऐसे में अब तत्काल का सहारा ही बचा है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी, जम्मू, देहरादून, मुंबई, तिरुपति बालाजी, जयपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में एक महीना पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी।
नया साल धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर जाकर मनाने वाले लोगों ने एक महीना पहले ही प्लानिंग कर टिकट बुकिंग करा ली थी। हालांकि इस पीक सीजन में कानपुर, लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ नहीं है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में चल रही वेटिंग
मसूरी, देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून स्पेशल, मुंबई की ओर जाने वाली पंजाब मेल, गोल्डन टैंपल, मंगला-लक्षद्वीप, केरल संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, जयपुर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस, कॉर्बेट पार्क लिंक, आला हजरत, राजस्थान संपर्क क्रांति, आंध प्रदेश की ओर जाने वाली एपी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस, नईदिल्ली-जम्मूतवी और कटरा तक जाने वाली ट्रेनों में 24 से लेकर 110 तक वेटिंग बन चुकी है। देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस में 26 दिसंबर से नो रूम बन गया है।
विज्ञापन