फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New western disturbance becomes active chances of rain in Delhi on Monday Yellow alert for fog

अभी पड़ेगी कड़ाके की सर्दी : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दिल्ली में आज सुबह बरसेंगे बदरा; कोहरे का यलो अलर्ट

Mon, 06 Jan 2025 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Jan 2025 01:25 AM IST
सार

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार सुबह हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
New western disturbance becomes active chances of rain in Delhi on Monday Yellow alert for fog
दिल्ली में कोहरे का प्रकोप - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार सुबह हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। शाम व रात के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में ठिठुरन और बढ़ेगी। इससे अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए घने से घना कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों जैसे नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स में हल्की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट), एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम) गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा (हरियाणा) शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव (यूपी) में अगले एक घंटे में एनसीआर में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया कोहरे का प्रकोप
राजधानी में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट में सुबह चार बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, धूप खिलने के बाद आठ बजे यहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर रही। धूप खिलने के बाद कोहरे की मोटी चादर हट गई।

गुगुनी धूप का लोगों ने लिया आनंद
रविवार को सुबह से ही हल्की धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तेज हो गए। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद गुगुनी धूप का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोग पार्क से लेकर अलग-अलग उद्यान में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन

पालम में पहुंचा सात डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान
पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, आया नगर में 8.4, लोधी रोड में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed