{"_id":"6a3aad2dea28a1240d0a7019","slug":"new-weekly-train-launched-between-delhi-and-bihar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142390-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली-बिहार के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली-बिहार के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू
विज्ञापन
28 जून से छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट का नियमित संचालन, हफ्ते में एक दिन चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 28 जून से हफ्ते में एक दिन संचालित होगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच होंगे। ट्रेन नंबर 12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट छपरा से रविवार को दोपहर 2:50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नं. 12528 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा सुपरफास्ट 29 जून सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी। छपरा से चलकर बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन का रूट रहेगा।