फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New update in Raja Bhaiya and wife Bhanvi Singh divorce case

राहें होंगी जुदा?: राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह तलाक मामले में नया अपडेट, अब दिल्ली की अदालत ने दिया ये आदेश

Wed, 26 Jul 2023 10:01 AM IST
शाहरुख खान एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Jul 2023 10:01 AM IST
सार

राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। राजा भैया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर दिया है। 

विज्ञापन
New update in Raja Bhaiya and wife Bhanvi Singh divorce case
raja bhaiya wife bhanvi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की साकेत कोर्ट में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी को तलाक के मामले में लिखित दलीलें जमा करने के लिए समय दे दिया है। राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की है। 
विज्ञापन


साकेत कोर्ट में शुनाली गुप्ता की परिवार अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए लगा था। भानवी सिंह के वकील ने लिखित जवाब दायर करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने एक सप्ताह क समय मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त को सूचीबद्ध कर दी। 
विज्ञापन


राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। राजा भैया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा भैया ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने उनके परिवार के सदस्य के खिलाफ फर्जी आरोप लगाए हैं जो क्रूरता के समान है। राजा भैया की याचिका पर अदालत ने भानवी सिंह को नोटिस जारी किया था।

आपको बता दें कि कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया अपनी पत्नी भानवी सिंह के रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजाभैया के बेहद खास एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
 

1995 में हुई थी शादी
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। जिनमें दो बड़ी बेटियां और दो जुड़वां लड़के हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। 28 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच अब रिश्तो में दरार पड़ गई है।
 

कई रिश्तेदारों ने रिश्ते को जोड़ने के लिए मध्यस्थता की भी कोशिश की, लेकिन राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच बात नहीं बन पाई। बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के तलाक की कॉपी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। 

राजा भैया और राजकुमारी भानवी सिंह के रिश्ते की कहानी
प्रतापगढ़ के कुंडा बेती निवासी रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया का उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा दबदबा है। राजा भैया 1993 से लगातार 7वीं बार कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। राजा भैया बेती और भदरी राजमहल के राजकुमार भी हैं। राजा भैया यूपी सरकार में जेल और खाद्य मंत्री भी रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed