{"_id":"5fad0f91ebea34f579e0841744bad591","slug":"new-turning-point-on-nri-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में फंसे NRI की कहानी में नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप केस में फंसे NRI की कहानी में नया मोड़
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 26 Feb 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
सुशांत लोक स्थित एक फ्लैट में साकेत की रहने वाली ब्यूटीशियन से हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने लड़की और उसके साथी पर सोची समझी साजिश को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि लड़की उस व्यक्ति के साथ खुद चलकर आई थी, जिसमें उसने एनआरआई को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था।
आरोप है कि लड़की ने एनआरआई पर किसी तेज धारदार हथियार से हमला भी किया जिसमें उसे गले पर चोट के निशान मौजूद है। इस मामले को लेकर आरोपी पक्ष ने पुलिस कमिश्नर समेत सभी पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बुधवार को आरोपी पक्ष के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों को दिए पत्र में बताया कि 22 फरवरी की रात को एनआरआई के फ्लैट पर गोपाल नाम के व्यक्ति के साथ होंडा सिटी गाड़ी का सौदा करने आई थी। जिसमें उस व्यक्ति ने लड़की को उसकी गर्लफ्रैंड बताया था। इस दौरान तीनों ने एनआरआई के फ्लैट पर शराब पी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि लड़की और उसके साथी ने धोखे से उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिला इसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो लड़की उसे गले पर किसी धारदार हथियार से वार कर रही थी, तो उसे पीछे धकेलते हुए सिक्योरिटी को फोन किया। एनआरआई के गले पर आए निशान को लेकर उन्होंने एमएलआर भी करवाई है।
उनका यह भी कहना है कि सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज में दोनों के चेहरे भी आए है जिसमें किसी एंगल से यह नहीं लग रहा कि लड़की जबरदस्ती यहां लाई गई। उन्होंने कंपनी के कुछ लोगों पर उसे एनआरआई को धोखे से फंसाने का आरोप लगाया है।