फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya Case News Update In Hindi New trick of Nirbhaya convicts to postpone hanging

Nirbhaya Case: फांसी टलवाने के लिए दोषियों की नई तिकड़म, तिहाड़ प्रशासन को नोटिस, आज सुनवाई

Thu, 19 Mar 2020 08:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case News Update In Hindi New trick of Nirbhaya convicts to postpone hanging
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

फांसी टलवाने के लिए निर्भया के दोषी लगातार दांव चल रहे हैं। बुधवार को दोषियों ने विभिन्न याचिकाएं और अपील लंबित होने को आधार बना कर फांसी टलवाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने इस पर तिहाड़ जेल प्रशासन और पुलिस से जवाब मांगा है। अब बृहस्पतिवार की सुनवाई में तय होगा कि दोषियों को 20 को फांसी होगी या नहीं।

विज्ञापन


दोषियों के वकील एपी सिंह ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि अभी दोषियों की दया याचिका, अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) सहित अलग-अलग जगहों पर कई याचिकाएं लंबित हैं, लिहाजा 20 मार्च की सुबह होने वाली फांसी पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोषी मुकेश सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को याचिका दायर कर कहा कि 16 दिसंबर, 2012 को अपराध के दौरान वह दिल्ली में नहीं था। निचली अदालत द्वारा इस याचिका को खारिज किए जाने को उसने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए फांसी पर रोक लगाने की मांग की है। इससे पहले दोषियों के कानूनी विकल्प लंबित होने के आधार पर तीन डेथ वारंट स्थगित हो चुके हैं।

जल्लाद ने डमी से किया फांसी का ट्रायल
फांसी से दो दिन पहले जल्लाद ने बुधवार सुबह 5:30 बजे डमी से फांसी का ट्रायल किया। दोषियों के वजन के बराबर तैयार किए गए डमी को फांसी पर लटकाया गया। इस दौरान सभी प्रक्रिया पूरी की गई। ट्रायल में उन रस्सियों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोषियों को फांसी दी जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed