फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New revelation in Puneet Khurana s Case there was a fight for 16 minutes before suicide

दिल्ली में एक और अतुल सुभाष!: 'फिर धमकी दोगे, खुदकुशी कर लूंगा', व्यापार में हिस्से को लेकर बहस में बोली पत्नी

Wed, 01 Jan 2025 07:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

Delhi Puneet Khurana Case: बेकरी का व्यापार करने वाले पुनीत खुराना ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी मनिका से फोन पर बात की, जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी सामने आई। दोनों तलाक और व्यापार में हिस्से को लेकर बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
New revelation in Puneet Khurana s Case there was a fight for 16 minutes before suicide
पुनीत खुराना और मनिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलूरू के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अतुल सुभाष जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंब की रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। दिल्ली के मशहूर कैफे के को-ओनर पुनीत खुराना का शव पंखे से लटका मिला। सुसाइड से पहले पुनीत ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। कारोबारी ने खुदकुशी से पहले 59 मिनट की वीडियो बनाई थी। मॉडन टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार, यह मामला मॉडल टाउन थाने के कल्याण विहार इलाके का है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थानाध्यक्ष पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कल्याण विहार, दिल्ली निवासी पुनीत खुराना पुत्र त्रिलोक नाथ खुराना  बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनके गले पर लिगचर का निशान था। इससे लग रहा है कि व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उन्हें बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन

बेकरी का व्यापार करने वाले पुनीत खुराना ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी मनिका से फोन पर बात की, जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी सामने आई। दोनों तलाक और व्यापार में हिस्से को लेकर बात कर रहे हैं। फोन पर बातचीत के दौरान मनिका कह रही है कि फिर तुम धमकी दोगे, आत्महत्या कर लूंगा।

वीडियो में पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के लगाए आरोप
मृतक पुनीत के परिवार का दावा है कि मरने से पहले पुनीत ने 59 मिनट कुछ सेकेंड का वीडियो भी अपने फोन में रिकॉर्ड किया है। इसमें कारोबारी ने उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पुनीत का फोन सीज कर लिया और मोबाइल फोन में मिला वीडियो परिवार को नहीं दिया है।

विज्ञापन

2016 में हुई थी शादी
पुलिस की मानें तो पुनीत और मनिका की शादी 2016 में शादी हुई थी। एक डेढ़ साल बाद ही इनका विवाद शुरू हो गया, फिर आपसी सहमति से इनके तलाक का मामला चल रहा था। अभी एक और राउंड कोर्ट में बात होनी थी। पुनीत की आत्महत्या से जुड़े परिवार के कुछ आरोप पुलिस की भी समझ से परे है।

पिता ने ब्याज पर पैसे दिए थे
पुनीत के पिता का कहना है कि 9 साल पहले उन्होंने लड़की के परिवार को 1 करोड़ 65 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। साथ ही रोहिणी का अपना डीडीए का घर बेच दिया था। दोनों की प्लानिंग थी कि मनिका के पिता प्रोपर्टी बनाएंगे, जिसमें पुनीत के पिता पैसा निवेश करेंगे।

पुनीत के परिवार का दावा
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस घर मे पुनीत ने आत्महत्या की है, वह घर मनिका के ही नाम पर है। मनिका के परिवार ने यह घर पुनीत और उसके परिवार को रहने के लिए दिया था। इस सवाल का जवाब पुनीत के परिवार के पास भी नहीं है। परिवार का कहना है कि तलाक के बाद प्रॉपर्टी में सेटलमेंट होना था। पुनीत के पूरे परिवार ने पत्नी मनिका समेत सभी सुसराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

मीडिया से बात नहीं की
वहीं, मीडियाकर्मियों ने जब मनिका और उसके परिवार से इस मामले पर बात करनी चाही, तो उन्होंने फौरन इनकार कर दिया। मनिका के परिवार का कहना है कि वह पुलिस के साथ संपर्क में बने हुए हैं। फिलहाल पुलिस मनिका का बयान ले रही है। पुनीत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच हो रही है। पुलिस ने मनिका के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पैसों का पुराना विवाद लग रहा है।

मोबाइल को जांच के लिए भेजा
पुनीत और मनिका की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनने के बाद पुलिस को नहीं लग रहा कि मनिका ने पुनीत को खुदकुशी के लिए उकसाया है। पुलिस पुनीत के वीडियो की भी जांच कर रही है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही यह मामला साफ हो सकेगा।

शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को जानते थे
पुलिस ने बताया कि पुनीत व मानिका पाहवा शादी से पहले एक-दूसरे को जानते थे। शादी दोनों की सहमति से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद दोनों में मनमुटाव होने लगा। मानिका फिलहाल अपने मायके में रह रही थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं है। 

मुझे इंसाफ चाहिए, मेरा बच्चा चला गया
पुनीत की मां ने 24 घंटे पहले अपने जवान बेटे को फांसी से लटकते देखा है। बेटे की मौत ले सिर्फ मां ही नहीं बल्कि पूरा परिवार सदमे में है। जब बेटे ने जब दरवाजा नहीं खोला तो पिता को कॉल किया गया, वह आये दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वो पंखे से लटका हुआ था।

पुनीत के पिता ने कहा
पुनीत के पिता का कहना है कि पुनीत की शादी 2016 में मॉडल टाउन के ही रहने वाली मनिका पाहवा के साथ हुई थी। शुरुआत में तो सब ठीक चल रहा था लेकिन उसके बाद झगड़ा शुरू हो गए। 2 साल माता-पिता से अलग भी पुनीत अपनी पत्नी के साथ रहा। लेकिन इसके बाद जब दोनों के बीच बात नहीं बनी तो पुनीत अपने घर आ गया और मानिका अपने माता-पिता के घर चली गई और दोनों ने कोर्ट में केस भी दाखिल कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि मनिका और उनके घर वालों ने पुनीत को इतना परेशान किया कि उसने खुदकुशी कर ली। 

फोन पर 16 मिनट झगड़ा हुआ था
पुलिस ने बताया कि पुनीत और मानिका पाहवा के बीच सोमवार व मंगलवार की रात करीब 3 बजे फोन पर झगड़ा हुआ था। 16 मिनट के ऑडियो क्लिप में दोनों के बीच बहस को सुना जा सकता है। खुराना को पत्नी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारा तलाक हो रहा है, लेकिन मैं अब भी बिजनेस पार्टनर हूं... तुम्हें मेरा बकाया क्लियर करना होगा। वह कहती हैं कि भिखारी तू बता तुझसे मांगा क्या है। तू अब आप लायक नहीं है। मैं तेरी शक्ल देखना नहीं चाहती। सामने आएगा तो थप्पड़ मांरूगी। पुनीत खुराना के फोन और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed