फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New parking starts without complete preparations in Noida

नोएडा: आधी अधूरी तैयारियों के साथ नई पार्किंग शुरू, कई जगहों पर विवाद

Fri, 22 Jun 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 22 Jun 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
New parking starts without complete preparations in Noida

शहर में नई पार्किंग के लिए पिछले एक वर्ष से कवायद की जा रही थी। अब जाकर कुछ पार्किंग शुरू की गई है। लेकिन लोगों की शिकायत है कि यहां भी पुराने तरीके से पार्किंग चल रही है। यानी इसमें नया कुछ भी नहीं है बल्कि पैसे बढ़ गए हैं। कई स्थानों पर इससे विवाद भी हो रहा है। नई पार्किंग पॉलिसी के तहत पुराने दर को रिवाइज किया गया है। यानी पहले की दर पूरे दिन के लिए थी। लेकिन अब पहले के दो घंटे और बाद के एक-एक घंटे पर दर नया है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से पार्किंग की पर्ची काटने की बात बताई जा रही थी। लेकिन जब पार्किंग व्यवस्था शुरू हुई तो पर्ची पुराने तरीके की ही निकली। इसमें समय देखकर हाथ से लिखा जा रहा है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत पार्किंग शुरू कराने में करीब एक माह का समय और लगेगा। हालांकि इससे पहले ही सेक्टर-35 से लेकर सेक्टर-60
विज्ञापन

तक पार्किंग में काम शुरू कर दिया गया है। यहां वाहन खड़ा करना महंगा हो गया है। यहां दो पहिया वाहनों के लिए पहले दो घंटे के लिए 20 रुपये और अगले एक घंटे के लिए 10 रुपये देने होंगे। अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग नई नीति के तहत ही चलेगी और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह क्लस्टर में होनी है पार्किंग

शहर में पहले चार क्लस्टर में पार्किंग शुरू होनी थी, जिसे बाद में तोड़कर छह क्लस्टर में कर दिया गया। इसमें अब जाकर तीन क्लस्टर में ठेकेदारों ने काम शुरू किया है। अभी भी तीन क्लस्टर में पार्किंग ठेका शुरू होना है। पहले चरण में क्लस्टर-1, 3 और 5 में पार्किंग शुरू की जा रही है।

वेंडर को वर्दी और मार्किंग जरूरी
बताया गया था कि नई पार्किंग शुरू होने के समय वेंडर वर्दी में दिखेंगे। पूरी पार्किंग की मार्किंग कराई जाएगी और पार्किंग स्पेस को पीले रंग से घेरा जाएगा। सभी जगह बोर्ड लगाया
जाएगा। इनमें से कुछ काम तो हुआ है लेकिन कई काम अभी भी बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed