फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New life from birth to twins joined liver.

जुड़वा बहनों को नई जिंदगी, चिपका था लीवर

Wed, 07 Jan 2015 03:53 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
New life from birth to twins joined liver.

जन्म से ही आपस में जुड़ीं जुड़वां बहनों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी। जुड़वां बच्चियों के शरीर के लगभग सभी अंग अलग-अलग थे लेकिन दोनों का लिवर आपस में जुड़ा था।

विज्ञापन


ऐसे में दोनों के लिवर को सफलतापूर्वक अलग करना एक चुनौती थी, जिसे डॉक्टरों ने पूरा किया। सर्जरी के बाद दोनों बच्चियों के अलग-अलग होने से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं। परिवार जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


श्रीनगर की रहने वाली दो माह की जुड़वां बहन सबूरा और सफूरा जन्म से ही आपस में जुड़ी हुईं थीं। दोनों का पेट व लिवर आपस में चिपका हुआ था लेकिन बाकी अंग अलग-अलग थे और सभी अंग सही तरीके से काम भी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह विभागों के 40 डॉक्टरों की टीम ने की सफल सर्जरी

New life from birth to twins joined liver.

जन्म के दो माह बाद जुड़वां बहनों की सर्जरी कर उन्हें अलग-अलग किया गया और दोनों के शरीर में समान तौर पर लिवर के हिस्से को रखा गया। 15 नवंबर को जुड़वां बहनों की सफल सर्जरी हुई।

दोनों बच्चियों की नाभि भी कृत्रिम तरीके से बनाई गई है। अब दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है और उनके माता-पिता बेहद खुश हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह दुर्लभ मामला है और सर्जरी भी आसान नहीं थी।

मेदांता द मेडिसिटी अस्पताल के लिवर इंस्टीट्यूट प्रमुख डॉ. एएस सोइन ने बताया कि छह अलग-अलग विभागों के 40 डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी और उसके बाद रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के कार्य को पूरा किया।

डॉ. नीलम मोहन ने बताया कि करीब एक लाख जुड़वा बच्चों में से एक केस ऐसा होता है जबकि चार में से तीन मामले लड़कियों के होते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसी पांच करोड़ सर्जरी में से एक ही सर्जरी सफल हो पाती है। इस पर कुल दो लाख रुपये खर्च आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed