{"_id":"5b3e33754f1c1bbf248b4a9f","slug":"new-land-pooling-policy-will-be-applicable-this-month-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह लागू होगी नई लैंड पूलिंग पॉलिसी, योजना पर 700 लोगों से ली गई प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह लागू होगी नई लैंड पूलिंग पॉलिसी, योजना पर 700 लोगों से ली गई प्रतिक्रिया
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
dda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी इसी माह के अंत तक लागू हो सकती है। बिल्डर्स और किसानों सहित करीब 700 लोगों से योजना पर प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इसे लागू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। गुरुवार को हुई बैठक के बाद साफ हो चुका है कि अगले सप्ताह तक डीडीए की बोर्ड बैठक भी हो जाएगी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में डीडीए की ओर से लैंड पूलिंग पॉलिसी और लोगों की प्रतिक्रियाओं के समावेश से जुड़ी फाइल पर अंतिम मंजूरी के लिए चर्चा होगी। इसके बाद डीडीए पॉलिसी लागू करने के लिए मंत्रालय को भेजेगा।
विज्ञापन
डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई खत्म होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं को नई योजना में शामिल किया जा रहा है। चूंकि काफी समय से इस पॉलिसी को लेकर लोग ऐतराज जता रहे हैं। इसलिए आपत्तियां एवं सुझावों पर चर्चा करने के बाद इनमें जरूरी प्रतिक्रियाओं को योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बीते दिनों हुई जनसुनवाई में किसान और बिल्डर्स के अलावा भी लोग मौजूद थे। वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए इनकी प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड में रखा गया है। कई लोगों ने वर्ष 2013 की पॉलिसी को ही ठीक बताते हुए नई योजना का विरोध भी किया है, लेकिन डीडीए ने नई और पुरानी दोनों ही योजना की स्टडी करने के बाद ही इस दिशा में आगे कदम रखा है।