{"_id":"698502290d034d933802e015","slug":"new-initiative-for-families-family-del-launched-at-delhi-airport-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए नई पहल 'फैमिली@डेल' शुरू, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए नई पहल 'फैमिली@डेल' शुरू, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं
Fri, 06 Feb 2026 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:19 AM IST
सार
इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
विस्तार
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल 'फैमिली@डेल' शुरु की है। इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।
डायल के मुताबिक, यह सुविधा फिलहाल टर्मिनल-1, 2 और 3 से घरेलू प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए लागू की गई है। इसके तहत बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार मेन्यू भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल की खास बात यह है कि परिवारों को टर्मिनल फोरकोर्ट से लेकर बोर्डिंग गेट तक एंड-टू-एंड सपोर्ट दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बग्गी सेवा, बेबी स्ट्रॉलर, प्राइवेट बेबी केयर रूम, फ्रेंडली वॉशरूम और विशेष रूप से प्रशिक्षित फैमिली असिस्टेंस बडीज की सहायता भी उपलब्ध होगी, यह पूरे सफर में परिवारों का मार्गदर्शन करेंगे।
डायल के सीईओ विधेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि 'फैमिली@डेल' पहल यात्रियों के प्रति एयरपोर्ट की संवेदनशील और समावेशी सोच को पेश करती है। यह परिवारों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इससे बुजुर्गों, शिशुओं के साथ यात्रा करने वाले माता-पिता और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।