फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New hub of film industry in india.

आपका यह शहर बन चुका है बॉलीवुड की नई पसंद

Sun, 26 Oct 2014 10:02 AM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
New hub of film industry in india.

माया नगरी (मुंबई) की तरह ही अपनी साइबर सिटी भी फिल्म शूटिंग हब बनने जा रही है। इसकी बड़ी शुरूआत नवाब पटौदी के इब्राहिम पैलेस से होगी। यह पैलेस अब फिल्म स्टूडियो में तब्दील होने जा रहा है। इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। महल में पिछले कुछ महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है। नवाब के इस महल में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है। मगर अब इसे पूरी तरह फिल्म शूटिंग स्टूडियो के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन


बॉलीवुड और गुड़गांव का रिश्ता कोई नया नहीं है। शहर के विभिन्न लोकेशनों पर दर्जन भर नामी कलाकारों के फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब गुड़गांव को परमानेंट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। नवाब पटौदी के महल में इस समय कायाकल्प का काम चल रहा है। वहां पर लिफ्टें भी लगाई जा रही हैं। फर्नीचर बदले जा रहे हैं। संगमरमर और पेंटिंग का भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इसमें जिम भी तैयार किया जाएगा। महल से जुड़े लोगों का कहना है कि इसे स्टूडियों के तौर पर निर्मित किया जा रहा है। जहां पर फिल्मों के शूटिंग की पूरी व्यवस्था होगी। यहां पर मुंबई की तरह से फिल्म शूटिंग की पूरी सुविधा होगी। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से जब इस बारे में बात की गई थी तो उन्होंने स्टूडियो वाली बात का कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिम पैलेस कई वर्षों तक नीमराणा ग्रुप के पास था। जिसमें होटल चलता था। वर्तमान पटौदी नवाब व बॉलीवुड के नामी एक्टर सैफ अली खान ने गत 10 जनवरी को नीमराणा ग्रुप से यह महल वापस ले लिया था। तब से यह बंद था। अब इसमें कंस्ट्रक्शन का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है।

महल स्टूडियो के तौर किस प्रकार से विकसित किया जाएगा इसका पता बाद में लगेगा। क्योंकि अभी यह कार्य प्राथमिक स्तर पर है। हलोपा सुप्रीमों गोपाल कांडा ने भी गुड़गांव के एक हजार एकड़ भू-क्षेत्र में नोएडा की तर्ज पर फिल्म सिटी बनाने की बात कही है।

(फोटो: जन्नत-2, इस फिल्म की शूटिंग भी गुड़गांव में हुई थी)

बॉलीवुड को क्यों पसंद है गुड़गांव...

New hub of film industry in india.

एक सदी से अधिक समय हो गया है मुंबई ने लोगों ने असंख्य फिल्में दी हैं। वहां की सभी लोकेशनों पर फिल्मों शूट हूई हैं। कई दशकों ने लोग उन्हीं लोकेशनों वाली फिल्मों को देख रहे हैं। अब फिल्म निर्देशक भी दृश्यों में बदलाव चाहते हैं। ऐसे में गुड़गांव उनके लिए आदर्श स्थान है। यहां मुंबई की तरह से ज्यादा शोर-शराबा और डिस्टर्बेंस भी नहीं है।

फिल्म जिला गाजियाबाद फेम एक्टर रवि जांघू बताते हैं कि गुड़गांव फिल्म शूटिंग के लिहाज से बेहतर लोकेशन वाला शहर है। यहां की हाईराइज बिल्डिंगे, मेट्रो, कॉरपोरेट सेक्टर, राष्ट्रीय पक्षी उद्यान, शहरी- ग्रामीण क्षेत्र का सुंदर समन्वय और अरावली की वादियों बॉलीवुड को लुभा रही हैं।

गुड़गांव में फिल्म प्रमोशन का भी बड़ा केंद्र...
शायद ही ऐसी कोई फिल्म हो जिसका रिलीज होने से पहले प्रमोशन गुड़गांव में नहीं हो। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, शाहरूख खान, कैटरीना कैप, करीना कपूर, सैफ अली खान, मनोज बाजपाई, रणवीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, इमरान हाशमी सहित अन्य दर्जनों कलाकार यहां फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में आते रहते हैं।

यहां इन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग...

New hub of film industry in india.
  • हॉलीवुड फिल्म लव प्रे ईट
  • पीपली लाइव
  • औरंगजेब
  • रांझना
  • बेशरम
  • यंगिस्तान
  • मेरे ब्रदर की दूल्हन
  • मंगल पांडे
  • बेवकूफियां
  • भाग मिल्खा भाग
  • हम हो गए हैं आपके
  • लॉलीपॉप सिंस 1947
  • जन्नत-2
  • मटरू की बिजली का मन डोला
  • हेट स्टोरी
  • रोम कॉम
  • किल दिल
  • फकली
  • कजरिया
  • मेरे ख्वाबों में जो आए
  • मिक्की वाइरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed