फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New development authority will be formed for New Noida

Noida : न्यू नोएडा के लिए बनेगा नया विकास प्राधिकरण, 1000 करोड़ बजट खर्च करने वाला प्रस्ताव आज जाएगा बोर्ड में

Sat, 26 Oct 2024 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा योगेश तिवारी, नोएडा
योगेश तिवारी, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 05:18 AM IST
सार

शासन ने इस निवेश क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए अलग से विकास प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया है। नोएडा प्राधिकरण पहले चरण की शुरुआत करेगा और विकास करवाएगा।

विज्ञापन
New development authority will be formed for New Noida
New City, New Noida, aerial view - फोटो : AI Generated

विस्तार

दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांव की जमीन पर बसने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) से जुड़ी बड़ी खबर है। शासन ने इस निवेश क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए अलग से विकास प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया है। नोएडा प्राधिकरण पहले चरण की शुरुआत करेगा और विकास करवाएगा।

विज्ञापन


तब तक नए औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन हो जाएगा और उसे यह निवेश क्षेत्र सौंप दिया जाएगा। लेकिन नोएडा का ब्रांड नाम के साथ जुड़ा रहेगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया, नोएडा से दूरी होने और नोएडा में पहले से अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। ऐसा हो सकता है कि इस निवेश क्षेत्र के लिए बनने वाला नया प्राधिकरण नोएडा के साथ कुछ दिन तक काम करेगा।
विज्ञापन


न्यू नोएडा निवेश क्षेत्र को विकसित करने की जिम्मेदारी यूपीसीडा को दी गई थी। लेकिन देरी होने के कारण 2021 में शासन से आदेश जारी कर यह जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण को सौंपी गई। प्राधिकरण ने स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड ऑर्किटेक्चर (एसपीए) दिल्ली से इसका मास्टर प्लान-2041 तैयार करवाया। नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड से मास्टर प्लान के लिए मंजूरी 26 दिसंबर-2023 को मिली थी। इसके बाद प्राधिकरण ने धरातल पर मास्टर प्लान प्रभावी कर विकास शुरू करने के लिए शासन से मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने मास्टर प्लान का अध्ययन करवाया। फिर अक्तूबर में ही मंजूरी दी है। नोएडा प्राधिकरण ने 4 गांव और न्यू नोएडा में जोड़ने की सिफारिश शासन से की। लेकिन इस पर अभी शासन स्तर पर विचार चल रहा है। मास्टर प्लान में यह बताया गया है कि मौके पर करीब 80 गांव की जमीन जो न्यू नोएडा बसाने के लिए मौके पर मिलेगी वह करीब 20 हजार हेक्टेयर होगी। अगर पूरे क्षेत्रफल में प्रतिशत के हिसाब से देखें तो 41 प्रतिशत में औद्योगिक, 18 प्रतिशत आवासीय, 17 प्रतिशत ग्रीनरी और रिक्रेशनल, 15.5 प्रतिशत में सड़क, 9 प्रतिशत इंस्टीट्यूशनल और 4.5 प्रतिशत स्थान वाणिज्यक के लिए चिन्हित किया गया है।


1000 करोड़ रुपये बजट खर्च करने प्रस्ताव आज बोर्ड में जाएगा
न्यू नोएडा के मास्टर प्लान-2041 की शासन से मंजूरी के बाद प्रकाशन भी हो गया है। अब नोएडा प्राधिकरण को पहले चरण का विकास शुरू करवाना है। इसके लिए अब वहां पर अधिकारियों की तैनाती के लिए एक जीएम प्लानिंग व अन्य अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव प्राधिकरण शनिवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में रखेगा। शुरुआत में वहां पर दफ्तर, सड़क बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण 1000 करोड़ रुपये बजट आरक्षित करवा चुका है।

नोएडा प्राधिकरण को जो जिम्मेदारी दी गई हैं उनको पूरा किया जा रहा है। न्यू नोएडा का विकास शुरू कराने के लिए प्राधिकरण तैयारी कर रहा है।
-डॉ लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed