फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new delhi yashwantpur super fast special train

नई दिल्ली-यशवंतपुर के बीच सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी

Wed, 07 May 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 May 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
new delhi yashwantpur super fast special train

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-यशवंतपुर के बीच सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसी तरह आनंद विहार रेलवे स्टेशन से संत्रागछी रेलवे स्टेशन के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02214 नई दिल्ली-यशवंतपुर एसी सुपर फास्ट ट्रेन बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात के 11.30 बजे याशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02213 मई 11 को यशवंतपुर से रात के 11.40 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन में एसी 2 और एसी 3 टीयर कोच लगे होंगे। यह ट्रेन मथुरा, आगरा छावनी, झांसी, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिकंदराबाद और धर्मावरम स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 08034 आनन्द विहार टर्मिनस-संत्रागछी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 13 मई से 24 जून तक चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम के 5 बजे संत्रागछी पहुंचेगी ट्रेन संख्या 08033 संत्रागछी-आनंद विहार 12 मई से 30 जून के बीच प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

संत्रागछी से यह ट्रेन सुबह 9.25 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 11.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, मुगलसराय, देहरी-ऑन-सोन, गया, पारसनाथ, गोमोह, पुरूलिया, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

अजमेर जनशताब्दी निजामुद्दीन की जगह नई दिल्ली से चलेगी
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन के प्लेटफार्म में फेरबदल किया गया है। इस स्टेशन के प्लेटफार्म-2 पर वॉशेबल एप्रन का निर्माण किया जा रहा है। लिहाजा 45 दिनों तक पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक उस प्लेटफार्म से किया गया है।


यानी 10 मई से 23 जून तक प्लेटफार्म नंबर-2 की ट्रेन अन्य प्लेटफार्म से चलेगी। ट्रेन संख्या 12065/12066 अजमेर-निजामुद्दीन-अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed