इस लकी सीट ने दिलाई है सीएम और पीएम की कुर्सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली संसदीय सीट ने देश को कई दिग्गज नेता दिए हैं। न सिर्फ प्रधानमंत्री, बल्कि देश की पहली महिला मुख्यमंत्री भी इसी इलाके से सांसद रही हैं।
इस सीट से जीतने वाले देश के गृहमंत्री, केंद्रीय मंत्री बनते रहे हैं। 16वीं लोकसभा के चुनाव में देखना होगा कि यह परंपरा कायम रहती है या नहीं।
पहले-दूसरे लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से जीती सुचेता कृपलानी बाद में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। पहली महिला मुख्यमंत्री का भी खिताब उन्हीं के नाम है।
अटल-आडवाणी ने भी किया डबल धमाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी दो बार (1977 और 1980) इस क्षेत्र से सांसद रहे हैं। बाद में एनडीए का नेतृत्व किया और देश के प्रधानमंत्री बने।
इस सीट पर 9वीं और 10वीं लोकसभा के चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोहिणी गिरी और फिल्म कलाकार राजेश खन्ना को हराया था।
बाद में उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसार मंत्री और देश के गृहमंत्री का पद संभाला। जनसंघ के बलराज मधोक भी सांसद रह चुके हैं। इसी तरह जगमोहन, अजय माकन भी केंद्र की धुरी रह चुके हैं।
चुनावी आंकड़ों पर एक नजर
2009 लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता
कुल मतदाता- 13,73,860, महिलाएं- 60,6,346
कुल उम्मीदवार- 40, जिसमें निर्दलीय-23
कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन को कुल वोट मिला-455867
भाजपा प्रत्याशी विजय गोयल को कुल वोट मिला-268058
विधानसभा चुनाव 2013 की स्थिति
पार्टी---------सीट-------वोट मिले
कांग्रेस----------0-----------215097
भाजपा---------3-----------300181
आप-----------7-----------342260
संसदीय क्षेत्र में कुल वोट पड़ा-9,03458