{"_id":"699a961e77fa15c3dc2b8c61c1dc649b","slug":"new-circle-rate-ten-new-proposal-will-be-ready-by-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट : 10 जुलाई से पहले तैयार होगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट : 10 जुलाई से पहले तैयार होगा प्रस्ताव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
नए सर्किल रेट के लिए दस जुलाई से पहले ही प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। एआईजी स्टांप ने सभी रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए हैं कि वह समय से अपना प्रस्ताव तैयार कर लें।
विज्ञापन
इसके बाद इन प्रस्तावों पर जनता की आपत्तियां मांग जाएंगी। एआईजी स्टांप जीपी सिंह ने अपने कार्यालय में सभी सब-रजिस्ट्रारों के कार्यलय में बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हालत में नए सर्किल रेट केलिए तैयार किए जाने वाले प्रस्ताव को दस जुलाई से पहले ही तैयार करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दस जुलाई के बाद नए प्रस्ताव पर जनता की आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद इसे अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेज दिया जाएगा।