फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New circle rate in noida greater noida from august 8 house buying more cheaper full list

नोएडा- ग्रेनो में नए सर्कल रेट लागू, अब और सस्ता हुआ घर खरीदना, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 08 Aug 2019 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 08 Aug 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
New circle rate in noida greater noida from august 8 house buying more cheaper full list
flats

आपत्तियों के निस्तारण के बाद गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने नए सर्कल रेट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आज यानी 8 अगस्त से जिले में नए सर्कल रेट लागू हो जाएंगे। जिला प्रशासन की वेबसाइट (GBNAGAR.NIC.IN) पर नई मूल्यांकन सूची अपलोड कर दी गई है। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


इस बार पांच श्रेणियों में सेक्टरों को बांटकर दरें निर्धारित की गई हैं। वाणिज्यिक संपत्तियों के सर्कल रेट में 21.5 प्रतिशत की कमी का प्रस्ताव था, जिसे लागू कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग से सरचार्ज कम कर भी प्रॉपर्टी बाजार को ऑक्सीजन देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


नए सर्कल रेट के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी की ओर से 31 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 12 से ज्यादा आपत्तियां आई थीं। संपत्ति पुनरीक्षण मूल्यांकन समिति की संस्तुति के आधार पर प्रस्तावित सर्कल रेट को 8 अगस्त से लागू करने की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में सभी श्रेणियों की संपत्तियों के सर्किल रेट और बाजार मूल्य पर मंथन किया गया। इसके लिए अधिकारियों को मार्केट में भी उतारा गया।

सर्वे के बाद कई संपत्तियों के मार्केट रेट मौजूदा सर्किल रेट से कम पाए गए। इस वजह से संपत्तियों की रजिस्ट्री में भारी गिरावट आई है। इससे निजात पाने के लिए काफी मंथन किया गया और आखिर में वाणिज्यिक संपत्तियों के सर्किल रेट में पहली बार 21.5 प्रतिशत कमी का प्रस्ताव तैयार किया गया था। साथ ही, ग्रुप हाउसिंग के फ्लैट की खरीद से 6 प्रतिशत सरचार्ज और मॉल की दुकानों की खरीद से सेंट्रल एसी व एस्केलेटर पर 25 प्रतिशत सरचार्ज हटाने का भी प्रस्ताव था।

नोएडा के सेक्टरों के सर्कल रेट (आवासीय प्रयोजन 12 मीटर चौड़ी सड़क)


सेक्टर :- 14, 14 ए, 15ए, 16, 16ए, 17, 30, 35, 36,38, 38ए, 39,44, 50, 51 व 52    
नई दरें :-       103500/ वर्ग मीटर

सेक्टर :- सेक्टर 15,19, 20, 21, 23, 24, 25,25ए, 26, 27, 28, 29, 31,32, 33, 34, 37, 40, 41, 46, 47, 48, 49, 53, 55, 56, 61, 62, 82,91, 92, 93,93ए,93बी, 96,
97, 98, 99, 100, 105, 108 व122
 नई दरें :-        72,000/ वर्ग मीटर

सेक्टर :- सेक्टर 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12, 22, 42, 43, 45, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 104, 107, 110, 119, 120, 121, 123, 125, 126, 127,128, 129, 130, 131, 132, 133, 134, 135, 136, 137, 142, 143, 143 बी, 144, 151, 152, 153, 154,155, 156,157 व 168
नई दरें :-         52,500/ वर्ग मीटर

सेक्टर :- सेक्टर 54, 57,58, 59, 60, 63, 63 ए,64, 65,67, 68, 69, 80, 81,83, 84, 85, 87, 88, 89,90, 91, 95, 101, 106, 109, 112, 113, 116, 117 व 118
नई दरें :-         44,000/ वर्ग मीटर

अन्य सेक्टर :- सेक्टर-138,139, 140, 140ए, 145, 146, 147, 148, 149, 150, 159, 160, 161, 162, 163, 164, 165, 166 व 167
नई दरें :-          40,000 / वर्ग मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed