{"_id":"69c84c0775be0619e503f933","slug":"nephew-kills-maternal-uncle-on-suspicion-of-an-illicit-relationship-with-his-mother-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: मां से अवैध संबंध के शक में भांजे ने मामा को चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार; तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: मां से अवैध संबंध के शक में भांजे ने मामा को चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार; तलाश
Sun, 29 Mar 2026 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:16 AM IST
सार
वारदात के बाद आरोपी भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित (18) की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी जिला के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में शनिवार सुबह मां से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने रिश्ते के मामा अमन कुमार (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित (18) की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि अमन आरोपी रोहित की मां की सगी बुआ का बेटा था। रोहित को लगता था कि अमन और उसकी मां के बीच अवैध संबंध है। इसी शक की वजह से उसने अमन को चाकू मार दिया। अमन को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि अमन अपने परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में रहता था। इसके परिवार में भाई सुमित कुमार के अलावा अन्य सदस्य हैं। अमन अपने भाई सुमित के साथ कारपेंटर का काम करता था। अमन की मामा की बेटी निहाल विहार में परिवार के साथ रहती है। शनिवार को अमन बहन से मिलने निहाल विहार आया था।
विज्ञापन
घर पहुंचकर वह बहन को लेकर पश्चिम विहार जाने के लिए निकला। इस बीच बहन के बेटे रोहित ने रास्ते में उसे रोक लिया। अमन कुछ समझ पाता इससे पहले रोहित ने उसे चाकू मार दिया और भाग गया। अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।