{"_id":"68a3dc71aabb466d230e937c","slug":"nephew-killed-his-uncle-by-attacking-him-with-a-knife-lost-his-temper-over-a-small-matter-and-killed-him-in-de-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भतीजे ने चाकू से हमला कर चाचा को उतारा मौत के घाट, इस जरा सी बात पर खोया आपा और कर दिया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भतीजे ने चाकू से हमला कर चाचा को उतारा मौत के घाट, इस जरा सी बात पर खोया आपा और कर दिया कत्ल
Tue, 19 Aug 2025 07:38 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:38 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली के सुंदर नगरी में चाकू से हमला कर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली के सुंदर नगरी में चाकू से हमला कर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल की जाँच की। मामले को लेकर नंद नगरी थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक शाम लगभग 07:51 बजे, जी-ब्लॉक, सुंदर नगरी में चाकू मारने की घटना की सूचना नंद नगरी थाने में दी गई। मौके पर पहुँचने पर पुलिस टीम ने पाया कि लगभग 48 वर्षीय शख्स को उसके परिवार के सदस्य पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आगे की पूछताछ में पता चला कि शख्स ने अपनी नाबालिग भतीजी को किसी बात पर डाँटा था, इससे क्षुब्ध होकर, भतीजी ने अपने भाई को इसकी सूचना दी। बहन की शिकायत पर भाई ने अपने चाचा को चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
