फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nepalese victim of gurgaon rape case will be brought back to india

गुड़गांव रेप की नेपाली पीड़िताएं वापस लाई जाएंगी भारत

Mon, 14 Sep 2015 04:03 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
Nepalese victim of gurgaon rape case will be brought back to india

गुड़गांव में सऊदी राजनयिक द्वारा रेप मामले में दोनों नेपाली महिलाओं को छुड़ाने वाले एनजीओ मैती इंडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दोनों पीड़िताओं को इस हफ्ते वापस भारत लाया जाएगा।

विज्ञापन


मैती इंडिया, गुड़गांव टीम की सदस्य इंदिरा पांडे ने बताया कि रविवार को महिलाओं ने अपना बयान नेपाल से दर्ज कराया था। सोमवार को इसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


इंदिरा के अनुसार दोनों पीड़ित महिलाएं लगातार पुलिस के साथ हैं और ये अभी तक अपने गांव नहीं पहुंच पाई हैं। इन्हें अपने घरों तक पहुंचने में कुछ वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ है बाकी

Nepalese victim of gurgaon rape case will be brought back to india

सूत्रों का कहना है कि जिस तीसरी महिला ने भाग कर मैती इंडिया को गुड़गांव में राजनयिक के फ्लैट में चल रहे काम के बारे में बताया था उसे भी अनवर ही वहां ले आया था।

गौरतलब है कि अनवर दोनों नेपाली महिलाओं को भी भारत लाया था। उसने अपने बयान में बताया था कि उसे खाना बनाने के लिए रखा गया था लेकिन उससे और भी कई काम कराए जाते थे और आराम भी नहीं करने दिया जाता था।

यहां तक कि तीनों महिलाओं को अलग-अलग रखा गया था और उन्हें एक-दूसरे से ज्यादा बातें भी नहीं करने दी जाती थी। उसने अपने बयान में उस सिक्योरिटी गार्ड के बारे में भी बताया जिसने उसे मोबाइल देकर उसकी मदद की थी। पुलिस ने अभी तक उस गार्ड से पूछताछ नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed