फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbouring youth used to talk to his sister-in-law her brother-in-law stabbed him with a knife

वारदात से दहली दिल्ली: रिजवान की साली से था अजय का चक्कर, जीजा था खफा; पहले किया झगड़ा फिर उठाया खौफनाक कदम

Tue, 13 May 2025 09:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 May 2025 09:15 PM IST
सार

रिजवान कई बार इसका विरोध कर चुका है। करीब दो महीने पहले अजय और रिजवान का इसी बात पर झगड़ा हुआ था। रिजवान ने साली से मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
neighbouring youth used to talk to his sister-in-law her brother-in-law stabbed him with a knife
साली की अजय से दोस्ती बर्दाश्त न कर सका जीजा - फोटो : Freepik

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में एक युवती से बातचीत करने पर उसके जीजा ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को कई चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जख्मी हालत में पीड़ित अजय को गंभीर हालत में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

 

दो दिन पहले ही भी हुआ था झगड़ा
पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मोहम्मद रिजवान और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से भी पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि दो पहले भी रिजवान का अजय से झगड़ा हुआ था। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी बेचता है अजय
पुलिस के मुताबिक अजय अपने परिवार के साथ मेहरचंद मार्केट लोधी कॉलोनी में रहता है। वह सेंट्रल स्कूल, कॉलोनी के पास सब्जी बेचता है पीड़ित ने बताया कि उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली मोहम्मद रिजवान की साली से है। दोनों एक दूसरे को पंसद करते हैं। यह बात रिजवान को बिल्कुल भी पंसद नहीं है।

विज्ञापन

रिजवान ने पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी
रिजवान कई बार इसका विरोध कर चुका है। करीब दो महीने पहले अजय और रिजवान का इसी बात पर झगड़ा हुआ था। रिजवान ने साली से मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इतने सबके बाद भी अजय ने रिजवान की साली से मिलना बंद नहीं किया। दोनों की बातचीत जारी रही। यह बात रिजवान को पता चली गई।

दोस्त के साथ अजय के घर पहुंचा था रिजवान
रविवार देर रात रिजवान अपने दोस्त गुलफाम के साथ अजय के घर पहुंचा और उसे घर के बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगा। अजय ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई लगाने के बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। परिजन जख्मी हालत में अजय को अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अजय के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी रिजवान व अजय की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed