Noida: फेस-वन में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले झोलाछाप को मुठभेड़ में लगी गोली, कारतूस और तमंचा बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले पांच साल से सेक्टर 8 में क्लीनिक चला रहा है, जो मामूली बीमारियों का इलाज करता था। बच्ची के पिता के द्वारा दी गई शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की कोतवाली फेज वन क्षेत्र में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
कोतवारी फेज वन क्षेत्र में परिवार के रहने वाली दस वर्षीय मासूम बृहस्पतिवार दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप शहजाद ने उसको लालच देकर क्लीनिक में बुला लिया। इस दौरान आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद जब मासूम बच्ची खून से लतपथ हालत में रोते हुए घर पहुंची तो परिजन उसको देखकर घबरा गए। इस दौरान बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजन और पड़ोसी झोलाछाप के क्लिनिक पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले पांच साल से सेक्टर 8 में क्लीनिक चला रहा है, जो मामूली बीमारियों का इलाज करता था। इस पर डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने बताया मामले में बच्ची के पिता के द्वारा दी गई शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।