{"_id":"631f92d4a04f30539b53425c","slug":"neighbor-youth-attacked-two-brothers-with-a-knife-one-died-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की से दोस्ती को लेकर था विवाद: दो भाइयों पर पड़ोसी युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की से दोस्ती को लेकर था विवाद: दो भाइयों पर पड़ोसी युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत
Tue, 13 Sep 2022 01:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:43 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त प्रिंस (20) के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई मिहिर (21), पिता राज सिंह, मां और बहन के साथ सब्जी मंडी के अहिरन गली में रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जी मंडी इलाके में रविवार रात एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बड़े भाई को इलाज के लिए एम्स में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। एक युवती से दोस्ती को लेकर आरोपी का दोनों भाइयों से विवाद था।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त प्रिंस (20) के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई मिहिर (21), पिता राज सिंह, मां और बहन के साथ सब्जी मंडी के अहिरन गली में रहता था। रविवार रात 10.19 बजे पुलिस को हिंदूराव अस्पताल से दो भाइयों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल में पुलिस को उनके चचेरे भाई नितेश मिले। जिसने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। नितेश ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों पर पड़ोस में रहने वाले सिद्धार्थ ने चाकू से हमला किया है। जांच में पुलिस को पता चला कि सिद्धार्थ दोनों भाइयों का दोस्त था और पड़ोस में रहता था। गणेश चतुर्थी के दिन एक युवती से दोस्ती को लेकर आरोपी की दोनों भाइयों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें पूरी घटना कैद हुई थी। जिसमें देखा गया कि आरोपी का कुछ देर तक दोनों भाइयों से कहासुनी होती रही और फिर आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और सोमवार को उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास के हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।