पड़ोसी ने बच्ची से रेप के बाद गला घोंट की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी रविंद्र कुमार (23) को बदरपुर इलाके से दबोच लिया।
पुलिस की मानें तो आरोपी इससे पूर्व एक बच्ची के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या का प्रयास कर चुका है। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से रिहा होकर बाहर आया था।
पुलिस के मुताबिक, सात वर्षीय मासूम कमला (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जैन नगर, बेगमपुर में रहती थी। वह पास के एक पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी।
मंगलवार सुबह वह घर से किसी काम से बाहर निकली। लेकिन वापस नहीं लौटी। लेकिन दोपहर के समय कमला का शव पास के एक खाली प्लॉट से बरामद हो गया।
बच्ची को आरोपी के पास देखा गया था
उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। मासूम की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आखिरी बार बच्ची को पड़ोस में रहने वाले रविंद्र के साथ देखा गया था। पुलिस ने रविंद्र की तलाश की तो वह गायब मिला।
उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। एक सूचना के बाद बृहस्पतिवार को रविंद्र को बदरपुर इलाके से उसके दोस्त के घर से दबोच लिया गया। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।