बलात्कार की शिकार बच्ची के इलाज में लापरवाही, CMO पर गिरी गाज
सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य निदेशालय को आदेश दिया था कि वह मामले की जांच करे। इसकी प्राथमिक रिपोर्ट मिल गयी है। रिपोर्ट बताती है कि सीएमओ ने बलात्कार पीड़िता के इलाज से जुड़े प्रोटोकाल को फॉलो नहीं किया। उन्होंने बताया कि बच्ची का इलाज हॉस्पिटल में होना चाहिये थे। उसे एलएनजेपी भेजने की जरूरत नहीं थी। वहीं, एलएनजेपी हॉस्पिटल में पीड़िता को बेहतर इलाज मिला और उसे दूसरे दिन सुबह ही छुट्टी मिल गयी।
सत्येंद्र जैन ने बताया कि रेफर करने की हालत में भी अस्पताल प्रबंधन को एक महिला डॉक्टर के साथ कैट्स एंबुलेंस मुहैया करानी चाहिये थी। इस मामले में सीएमओ व डायरेक्टर ने घोर लापरवाही बरती। रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली सरकार ने हॉस्पिटल के सीएमओ व डायरेक्टर पर कार्रवाई की है। इस बारे में सरकार ने उपराज्यपाल को एक पत्र भी भेज दिया है।
-चाचा नेहरू अस्पताल के सीएमओ पर गिरी गाज, डायरेक्टर पर कार्रवाई
-मामला बलात्कार की शिकार बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने का, सरकार ने इस बारे में लिखा उपराज्याल को पत्र