फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET UG Paper leak case Accused Manisha produced in Rouse Avenue Court

नीट यूजी पेपर लीक मामला: CBI ने आरोपी मनीषा को राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश, छह दिन की हिरासत में भेजा गया

Mon, 25 May 2026 02:41 PM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 25 May 2026 02:41 PM IST
सार

नीट पेपर लीक मामले में पुणे से गिरफ्तार मनीषा संजय हवलदार को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि मनीषा हवलदार नीट-यूजी परीक्षा में अनुवादक के रूप में कार्यरत थीं। आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अनुवाद के लिए आए फिजिक्स के प्रश्न साझा किए।

विज्ञापन
NEET UG Paper leak case Accused Manisha produced in Rouse Avenue Court
सीबीआई ने आरोपी मनीषा को कोर्ट में किया पेश - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पुणे की फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने जांच एजेंसी की अर्जी स्वीकार करते हुए आरोपी से कस्टोडियल पूछताछ की अनुमति दी।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि मनीषा हवलदार नीट-यूजी परीक्षा में अनुवादक के रूप में कार्यरत थीं। आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अनुवाद के लिए आए फिजिक्स के प्रश्न साझा किए।
विज्ञापन


सीबीआई ने उन्हें 22 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में कार्यरत मनीषा इस मामले की मुख्य आरोपी हैं और नीट-यूजी 2026 के फिजिक्स पेपर लीक की प्रमुख स्रोत मानी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed