फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET UG 2020 application window open today many changes to be made this time in form

NEET UG 2020: आज शाम चार बजे से एनटीए वेबसाइट पर खुलेंगे आवेदन विंडो, होंगे बड़े बदलाव

Mon, 02 Dec 2019 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
NEET UG 2020 application window open today many changes to be made this time in form
नीट दाखिला विंडो आज से खुलेगी - फोटो : अमर उजाला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर सोमवार शाम चार बजे से नीट यूजी 2020 दाखिला प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन होगी।

विज्ञापन


नीट यूजी 2020 से देशभर के मेडिकल कॉलेज, एम्स और जिपमर में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करेगी। एनटीए दाखिला आवेदन पत्र में कई नियमों में बदलाव कर रही है।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वरिष्ठï अधिकारी के मुताबिक, पहली बार डिजिटल बायोमेट्रिक शुरू किया जा रहा है। इसका मकसद मुन्नाभाइयों पर नकेल कसना है। इसके अलावा आवेदन पत्र में इस बार लाइव फोटो अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए ने जेईई मेन 2020 दाखिला प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन पत्र में लाइव फोटो अपलोड करने की शुरुआत की है। इसका मकसद परीक्षार्थी की नई फोटो अपलोड करना है, ताकि परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार की फोटो को एडमिट कार्ड से मिलान करने में आसानी हो।

मुन्नाभाइयों पर ऐसे लगेगी लगाम

परीक्षार्थी बेहद पुरानी फोटो ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड कर देते थे, इससे परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी व एडमिट कार्ड की फोटो मिलान में बेहद दिक्कत आती थी। लाइव फोटो अपलोड करने की योजना से परीक्षा में किसी अन्य को नहीं बिठाया जा सकेगा। इससे मुन्नाभाइयों पर नकेल कसेगी और परीक्षा फुलप्रूफ होगी।

इच्छुक उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर तक ऑनलाइन दाखिला प्रवेश परीक्षा का आवेदन पत्र भरने का समय रहेगा। नीट यूजी प्रवेश परीक्षा तीन मई को 154 शहरों में 2546 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। जबकि चार जून को रिजल्ट आएगा।

40 छात्रों पर एक जैमर से निगरानी:

नीट यूजी 2020 में 40 छात्र पर एक जैमर लगाया जा रहा है। जैमर के माध्यम से मोबाइल, ब्लूटूथ या किसी अन्य तकनीक से छात्र नकल नहीं कर सकेगा। जैमर के चलते परीक्षा केंद्र में किसी तरह का नेटवर्क काम नहीं कर पाएगा।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र में छात्रों के अलावा शिक्षक भी मोबाइल फोन नहीं लेकर जा पाएंगे। परीक्षा केंद्र में मोबाइल रखने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों को जैमर के अलावा सीसीटीवी के माध्यम से भी ऑनलाइन एनटीए मुख्यालय से निगरानी रखी जाएगी।

16 लाख छात्रों के भाग लेने की संभावना:
एनटीए प्रबंधन नीट यूजी 2020 में 16 लाख छात्रों के परीक्षा में भाग लेने के तहत तैयारी कर रहा है। पिछले साल 15.50 लाख छात्र परीक्षा में भाग लिये थे। इसबार एम्स और जिपमर में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिला नीट यूजी 2020 से दाखिले होंगे, इसलिए छात्रों की संख्या और जनसंख्या बढ़ने के चलते यह आंकड़ा 16 लाख तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed