फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET aspirants can travel free in DTC buses on June 21

Delhi NCR News: नीट अभ्यर्थी 21 जून को डीटीसी बसों में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षा केंद्र तक कर सकेंगे यात्रा, दिल्ली सरकार ने किया एलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 21 जून को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि परीक्षार्थियों को बस में केवल अपना वैध नीट एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद वे बिना टिकट अपने परीक्षा केंद्र तक सफर कर सकेंगे।

सरकार के अनुसार, हाल में नीट परीक्षा रद्द होने के कारण कई छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है। इससे छात्रों और उनके परिवारों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दिन परिवहन संबंधी परेशानी कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं छात्रों के भविष्य से जुड़ी होती हैं और सरकार चाहती है कि सभी अभ्यर्थी बिना तनाव और समय की चिंता के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और समय बेहद अहम है, इसलिए सरकार उनकी सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा के दिन किसी छात्र को परिवहन की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे समय से घर से निकलें और यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ रखें, ताकि मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed