{"_id":"57619cca4f1c1b4a2511c8ff","slug":"neer-want-to-play-like-saina-nehwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल की तरह खेलना चाहते हैं नीर नेहवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइना नेहवाल की तरह खेलना चाहते हैं नीर नेहवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
नीर नेहवाल
- फोटो : अमर उजाला
पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 में ब्वायज अंडर-9 खिताब पर कब्जा करने वाले नीर नेहवाल साइना नेहवाल की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलना चाहते हैं। मई में हुई चैंपियनशिप में उन्होंने तमिलनाडु के प्रथम वरीयता प्राप्त प्रणव राम नागालिंगम को फाइनल में हराकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
अहम यह है उन्होंने ब्वायज अंडर-9 का नेशनल खिताब पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। दनकौर निवासी नीर ग्रेटर नोएडा के ड्रीम पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। नीर ने बताया कि बैडमिंटन की शुरुआत लगभग 3 साल पहले अपने गांव के सरपंच के साथ खेलने से की थी।
विज्ञापन
नीर 2015 में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर चैंपियन बने और उसी साल यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप लखनऊ में विनर ट्राफी जीती। 2016 में नीर प्रीमियर बैडमिंटन लीग के दिल्ली एसस की 10 सदस्यीय स्पोर्टिंग टीम में शामिल हुए। नीर का स्टेट अंडर-11 वर्ग में दूसरा रैंक है। नीर के कोच आनंद खरे ने बताया कि उसमें पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के सारे गुण भी मौजूद हैं।
विज्ञापन