फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nebsarai mother and daughter death case Both were burnt alive because they remained asleep

नेबसराय मां-बेटी मौत मामला: सोते रह जाने के कारण जिंदा जलीं, पुलिस ढूंढ रही जवाब- आखिर बाहर क्यों न निकल पाईं

Wed, 20 Nov 2024 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Nov 2024 09:56 PM IST
सार

आग से झुग्गी बस्ती में कई सीलिंडर फट गए थे। इस कारण आग ज्यादा फैल गई थी। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि दोनों मां-बेटी सोती रह गई थीं।

विज्ञापन
Nebsarai mother and daughter death case Both were burnt alive because they remained asleep
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण जिले के नेबसराय क्षेत्र में झुग्गी बस्ती में लगी आग में मां फिरोजा-बेटी रूबीन परवीन के जिंदा जलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि जब आग लगी तो बस्ती में रहने वाले सभी लोग बाहर निकल गए, फिर मां-बेटी बाहर क्यों नहीं निकल पाई। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि दोनों मां-बेटी सोती रह गई। वह धुंए से बेहोश हो गई जिस कारण जिंदा जल गईं। 

विज्ञापन

नेबसराय स्थित झुग्गी-बस्ती में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई थी। दमकल की 15 गाडिय़ों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। जब कूलिंग का काम चल रहा था तो मां-बेटी पूरी तरह जली हुई हालत में मिलीं। आग से झुग्गी बस्ती में कई सीलिंडर फट गए थे। इस कारण आग ज्यादा फैल गई थी। फिरोजा के बेटे माइजुद्दीन का कहना है कि आग से चारों तरफ धुंआ फैल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें लगा कि मां-बहन बाहर निकल गई होंगी। सुबह के समय शव मिले। बताया जा रहा है कि पुलिस जब झुग्गी-बस्ती में पुलिस वेरीफिकेशन कराने जाते हैं तो वहां के लोग खासकर महिलाएं विरोध करती हैं और पुलिसकर्मियों को साथ बदसलूकी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed