फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neb Sarai police arrest Jungle Boy after encounter

नेब सराय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जंगल बॉय को दबोचा, बाल-बाल बचा हवलदार, बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली

Tue, 18 Aug 2020 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Neb Sarai police arrest Jungle Boy after encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दक्षिण जिले की नेबसराय थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जंगल बॉय को गिरफ्तार को किया है। जंगल बॉय ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। एक गोली हवलदार को लगी, मगर बुलट प्रूफ जैकेट पहने के कारण हवलदार बाल-बाल बच गया। मौके पर चार गोलियां चलाई थीं। आरोपी संगम विहार-फरीदाबाद के जंगल पर अपना कब्जा मानता था। ये जंगल से जो भी शराब तस्कर गुरजता था तो उससे रंगदारी वसलूता था। आरोपी छोटी सी उम्र में ही इतना खूखार हो गया था कि जंगल में खेलने पर युवक की हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा हुआ था। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार नेबसराय थानाध्यक्ष नरेशल सोलंकी को जंगल बॉय के नाम से प्रसिद्ध खूड़ा गांव अलवर, राजस्थान निवासी रामबाबू (27) पुत्र ओमप्रकाश के सक्रिय होने की बारे में सूचना मिली थी। साथ ही ये भी पता लगा कि वह फरीदाबाद के जंगल से होकर साथियों से मिलने सैनिक फार्म की तरफ जाएगा। आरोपी के पास हथियार होंगे। इसके बाद एसीपी अखिलेश्वर स्वरूप यादव की देखरेख में थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी, एसआई अनिल राठौर, धर्मवीर व हवलदार नरेन्द्र मलिक की टीम गठित की गई। इस टीम ने सुबह 7.35 बजे जंगल में राम-बलराम फार्महाउस के पास घेराबंदी की। आठ बजे रामबाबू मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो आरोपी जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया तो आरोपी ने पीछे मुड़कर गोली चलाना शुरू कर दिया। एक गोली हवलदार नरेन्द्र की बुलट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस ने हवा में तीन राउंड गोलियां चलाईं। आरोपी दूसरी गोली चला पाता इससे पहले ही इंस्पेक्टर नरेश सोलंकी ने उसे दबोच लिया। उसे पकड़ने के दौरान सिपाही अजय डागर को भी पैर में चोट लगी है। आरोपी के पास से कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी हत्या के एक व हत्या के प्रयास के दो मामलों में वांछित था। दो केसों में इसे भगोड़ा घोषित करने की कार्यवाही चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्करों से रंगदारी वसूलता था
रामबाबू संगम विहार-फरीदाबाद के जंगल पर अपना कब्जा मानता था। ये ज्यादातर जंगल में ही रहता था और जंगल में ही सोता था। इस कारण ये इलाके में जंगल बॉय के नाम से प्रसिद्ध हो गया। फरीदाबाद, हरियाणा से ज्यादातर शराब तस्कर अवैध शराब जंगल के रास्ते ही दिल्ली में लाते हैं। ये उनसे रंगदारी वसूलता था। जो रंगदारी नहीं देता था उन पर जानलेवा हमला कर देता था। 


जंगल में दखल देने पर हत्या कर दी थी
ये जंगल में किसी की दखल नहीं चहाता था। रोहित नाम का युवक 17 मई को अपने दोस्तों के साथ जंगल में लूडो खेल रहा था। इस जंगल में लूडो खेलने से मना किया तो रोहित ने उसे अपने दोस्त से दिखवा लेने की धमकी दी। इस बात पर इसने रोहित (27) की 17 मई, 2020 हत्या कर दी थी। इसने रोहित की हत्या में जिस चाकू का इस्तेमाल किया था वह पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed