फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Protests After train metro services internet services also suspended

दिल्ली प्रदर्शन: मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन

Fri, 09 Oct 2026 07:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

 नई दिल्ली क्षेत्र के जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। 

विज्ञापन
Delhi Protests After train metro services internet services also suspended
कर्तव्य पथ पर सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 57 मेट्रो स्टेशनों और कई ट्रेनों को रद्द करने के बाद अब नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


Trending Videos

शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक बैन
गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद, नई दिल्ली क्षेत्र के जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। यह प्रतिबंध आज रात (9 अक्तूबर) 10:00 बजे से शुरू होकर कल यानी 10 अक्तूबर की रात 10:00 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे के लिए प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो कब से बंद?
शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर 10 स्टेशन बंद किए गए है। सबसे अधिक मेट्रो स्टेशन यलो लाइन पर बंद हुए हैं। यहां कल तक के लिए 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह ब्लू लाइन पर आठ स्टेशन बंद किए गए हैं। बैंगनी लाइन पर सात मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। पिंक लाइन पर सात स्टेशन बंद किए गए हैं। वहीं मजैंटा लाइन पर चार स्टेशन बंद किए गए हैं। ऑरेंज लाइन का एक मेट्रो स्टेशन बंद किया गया है। 

विज्ञापन

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 25 घंटे बंद
नमो भारत यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन नौ अक्तूबर की रात नौ बजे से 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और नमो भारत ट्रेन सेवाओं का संचालन उपलब्ध नहीं रहेगा।

कई ट्रेनें रद्द
रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास शनिवार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक भारी जाम की आशंका के चलते कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द कर दिया गया है। नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्तूबर को सुबह चार से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं।

बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में बिहार से दिल्ली आने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियां शामिल हैं। इनमें 20801 मगध एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इनके अलावा 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। इसी तरह प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाली 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 12275 हमसफर एक्सप्रेस, 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस, 12447 उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी, 12559 और 12581 बनारस-नई दिल्ली ट्रेनें भी प्रभावित हैं। 15303 कासगंज-नई दिल्ली और 82501 लखनऊ-नई दिल्ली सेवा भी रद्द की गई है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब की ट्रेनें भी रद्द
मध्य प्रदेश और पश्चिम भारत की ओर से आने वाली 20155 डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली, 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, 12415 इंदौर-नई दिल्ली, 12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन और 12957 साबरमती-नई दिल्ली ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन आने वाली 22181, 12189 और 12121 ट्रेनें भी निरस्त की गई हैं। वहीं राजस्थान और हरियाणा की ओर से आने-जाने वाली 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन, 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज, 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज, 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी, 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज और 14728 तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर जैसी सेवाएं भी प्रभावित हैं।

मुंबई से आने वाली दो राजधानी पांच घंटे पुनर्निर्धारित
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय उनके समय में बदलाव किया है। 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को पांच घंटे पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे पूछताछ, एनटीईएस और रेल वन ऐप पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जांचकर ही यात्रा शुरू करें। खासतौर पर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाले यात्रियों को 10 अक्तूबर को सुबह के समय स्टेशन पहुंचने की योजना बनाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed