फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDTF seat on strike over funds cut in Colleges

दिल्ली: टीचर्स फ्रंट ने कॉलेजों के फंड काटे जाने को लेकर सीएम आवास पर दिया धरना

Fri, 13 Sep 2019 09:17 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
NDTF seat on strike over funds cut in Colleges
धरने बैठे शिक्षक - फोटो : Amar ujala

नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) ने आज  दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर 28 कॉलेजों में फंड कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। विजेंद्र गुप्ता, विधायक और नेता विपक्ष  ने भी धरने को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार के फंड कटौती से  28 कॉलेजों के कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा हैं। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार 20 नए कॉलेज खोलने में असफल रही है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के बाहरी दिल्ली और अन्य कई कॉलेजों में बुनियादी ढांचे का अभाव है। पूर्व ईसी सदस्य डॉ. अजय भागी ने कहा कि दिल्ली सरकार की शह पर इन कॉलेजों में दिल्ली सरकार द्वारा मनोनीत प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित  होकर व्यवहार किया है। इनके मनोनीत सदस्यों ने कॉलेजों की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों और कामकाज में सीधा हस्तक्षेप किया है जो डीयू के मानदंडों का  उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के नियमों की अवहेलना करके एडहॉक शिक्षकों की नियुक्ति के चयन बोर्ड में बैठते थे। विवेकानंद कॉलेज में प्रबंधन समिति ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय/कार्यकारी परिषद की सिफारिशों की अनदेखी कर शिक्षकों के लिए उपस्थिति प्रणाली लागू किया है। 

उन्होने बताया कि कई कॉलेजों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को तत्काल मरम्मत,और नवीनीकरण की आवश्यकता है और इसके लिए दिल्ली सरकार से सहायता की आवश्यकता होती है। ओबीसी विस्तार, ईडब्ल्यूएस विस्तार, सीबीसीएस पाठ्यक्रम और यूजीसी के 14/16 कार्यभार मानदंडों के कार्यान्वयन से शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की आवश्यकता बढ़ गई है, लेकिन इस तरह की गंभीर चिंताओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

सातवें वेतनमान के अनुसार इन कॉलेजों में अब तक वांछित वित्तीय सहायता नहीं होने के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एचएआरए के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।    

धरने के बाद एनडीटीएफ  प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। धरने में डॉ इंद्र मोहन कपाही, डॉ राकेश पांडे,  वी  एस  नेगी वीरेंद्र भारद्वाज, सलोनी गुप्ता। सुनील शर्मा, बिजेंद्र कुमार,चमन सिंह, आर एन दुबे, शंभू नाथ दुबे, संध्या आदि ने भाग लिया। 


एनडीटीएफ को उम्मीद है कि सरकार इन मांगों  पर ध्यान देगी, अन्यथा एनडीटीएफ दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध को बढ़ाने में संकोच नहीं करेगा। धरने मे लगभग 300 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed