फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDRF Rescue operation worldwide will.

दुनियाभर में रेस्क्यू ऑपरेशन करेगी एनडीआरएफ

Fri, 21 Nov 2014 01:14 AM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 21 Nov 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
NDRF Rescue operation worldwide will.

अभी तक देशभर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाली एनडीआरएफ अब दुनिया के अन्य देशों में आपदा के दौरान लोगों की जिंदगी बचाएगी। एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन से चुनी गई 110 सदस्यीय इंटरनेशनल टीम स्विट्जरलैंड के एक्सपर्ट ने विशेष ट्रेनिंग लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार है।

विज्ञापन


भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में आपदा आने पर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की भूमिका अहम होती है। पिछले साल उत्तराखंड में आई बाढ़ और कुछ दिन पहले में जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के दौरान गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन ने हजारों जिंदगियां बचाई थीं।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट वीके देवड़ा ने बताया कि उनकी बटालियन में अब 110 सदस्यों की इंटरनेशनल टीम तैयार की गई है, जो अन्य देशों में भी रेस्क्यू करने में समर्थ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए स्विट्जरलैंड की डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के एक्सपर्ट मार्क्स आए थे। उन्होंने भूकंप जैसी आपदा में रेस्क्यू के तौर तरीकों पर विशेष टिप्स दिए।


संसद सुरक्षा में भी होंगे तैनात
एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन के जवान शीतकालीन सत्र केदौरान संसद की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। रिहर्सल के लिए जवान शुक्रवार को संसद जाएंगे।

डिप्टी कमांडेट ने बताया कि केमिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर और बायोलॉजिकल हमलों से निपटने में सक्षम 30 जवान और 5 अफसरों की टीम आधुनिक उपकरणों से लैस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed