डेंगू पर राष्ट्रपति भवन को मिले 90 नोटिस, किए गए चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में डेंगू का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू पर केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों सक्रिय नजर भी आ रही है। कल जहां दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। वहीं आज सीएम केजरीवाल ने भी अचानक अस्पतालों का दौरा किया।
हालांकि इन सबके बीच डेंगू के सामने आने से सरकार और नगर निगम द्वारा किये जा रहे बचाव और अपनायी जा रही सावधानी की समीक्षा भी शुरू हो चुकी है।
हैरान करने वाली बात यह है कि डेंगू पिछड़े और गंदगी वाले हिस्सों में तो पनप ही रहा है, साथ ही VIP क्षेत्र भी इससे नहीं बच सके। इसमें राष्ट्रपति भवन, गृह मंत्रालय, एम्स और कई अन्य आधुनिक अस्पताल भी शामिल है।
इन भवनों और अस्पतालों पर खतरा
दिल्ली में डेंगू के बढ़ते प्रभाव के चलते मच्छर पनपने पर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने राष्ट्रपति भवन और गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किए और चालान काटे।
इसके अलावा एम्स, आरएमएल और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों पर भी यह कार्रवाई हुई है।एनडीएमसी ने मच्छर पनपने पर राष्ट्रपति भवन को एक साल में 90 नोटिस जारी किए। इसके अलावा एम्स को 22 नोटिस हुए और 9 चालान किए गए। वहीं, सफ़दरजंग अस्पताल को 12 नोटिस और 6 चालान किए गए।
इतना ही नहीं गृह मंत्रालय का भी एक चालान किया गया। इसके साथ ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल को भी 14 नोटिस और 4 चालान किए गए।
लेडी हार्डिंग अस्पताल को भी 8 नोटिस जारी हुए और एक चालान किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीएमसी ने अब तक 193 सरकारी इमारतों का चालान किया, जबकि 3365 नोटिस भी जारी किए।