{"_id":"688627afd1062425240b495d","slug":"ncweb-cutoff-for-ba-and-bcom-will-be-released-today-for-admission-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-98990-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनसीवेब में दाखिले के लिए आज बीए और बीकॉम की कटऑफ होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनसीवेब में दाखिले के लिए आज बीए और बीकॉम की कटऑफ होगी जारी
विज्ञापन
- बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए मिले लगभग 17,500 आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए सोमवार को पहली कटऑफ जारी होगी। दोनों प्रोग्रामों में कुल 15200 सीटें हैं जबकि दाखिले के लिए करीब साढ़े 17 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। पहली कटऑफ के दाखिले 31 जुलाई तक होंगे और दो अगस्त शाम पांच बजे तक फीस जमा कर सकेंगे। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि पहली कटऑफ सोमवार को जारी कर रहे हैं। दूसरी कटऑफ चार अगस्त को जारी होगी। इसके दाखिले सात अगस्त तक होंगे और फीस का भुगतान नौ अगस्त तक किया जा सकेगा। तीसरी कटऑफ 11 अगस्त को और उसके दाखिले 13 अगस्त तक होंगे।
18 अगस्त को जारी होगी स्पेशल कटऑफ
अगर सीट खाली रह जाएंगी तो उसके लिए 18 अगस्त को स्पेशल कटऑफ निकाले जाएंगे। इसमें दाखिले के लिए 21 अगस्त तक आवेदन और 23 अगस्त फीस जमा करने की आखिरी तारीख होगी। इसी तरह चौथी कटऑफ 25 अगस्त और पांचवीं स्पेशल कटऑफ एक सितंबर को जारी होगी। उसके बाद खाली सीटों को भरने के लिए स्पेशल ड्राइव चलेगी। इसकी कटऑफ की घोषणा आठ सितंबर को होगी। दाखिले के लिए नौ और दस सितंबर को आवेदन कर सकेंगे। स्पेशल ड्राइव के दाखिले कॉलेजों को 11 सितंबर शाम पांच बजे तक पूरे करने होंगे और उम्मीदवार 12 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
26 कॉलेज केंद्रों पर होती है पढ़ाई
एनसीवेब में 26 कॉलेज केंद्रों पर पढ़ाई होती है। इसमें हंसराज और मिरांडा हाउस कॉलेज भी शामिल है। इन केंद्रों पर बीए और बीकॉम प्रोग्राम की पढ़ाई होगी। इसकी कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयोजित होंगी। पार्ट टाइम नौकरी करने वाली छात्राओं के लिए एनसीवेब दाखिले का अच्छा विकल्प है।