फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCRB report claims that three women are Misdeed every day in Delhi

NCRB की रिपोर्ट: दिल्ली में रोज तीन महिलाओं से होता है दुष्कर्म, राजधानी को बताया सबसे असुरक्षित

Tue, 05 Dec 2023 01:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Dec 2023 01:47 AM IST
सार

ब्यूरो ने अपनी रिपार्ट में बताया है कि साल 2022 में शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,158 घटनाएं दर्ज की गईं, जो लगातार तीसरे साल 19 महानगरीय शहरों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
NCRB report claims that three women are Misdeed every day in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां पर हर रोज तीन महिलाओं की आबरू लूटी जाती है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा तीन दिसंबर को जारी वर्ष 2022 की रिपोर्ट में ये दावा किया है। इसमें बताया गया है कि यहां 2022 में एक दिन में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज किए गए। वहीं, 28 हजार 522 मर्डर केस दर्ज हुए, यानी हर दिन 78 हत्याएं हुईं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के खिलाफ अपराध में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले साल की तुलना में साल 2022 में 19 महानगरों में इस तरह के मामलों में 12.3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।

विज्ञापन


ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, 20 लाख से अधिक आबादी वाले 19 महानगरों (अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे और सूरत) में 2022 के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48,755 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (43,414 मामले) की तुलना में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। दिल्ली में 72.4 प्रतिशत की चार्जशीट दर के साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध के 14,158 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन

तीसरे साल भी दिल्ली पहले नंबर पर रही
ब्यूरो ने अपनी रिपार्ट में बताया है कि साल 2022 में शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,158 घटनाएं दर्ज की गईं, जो लगातार तीसरे साल 19 महानगरीय शहरों में सबसे अधिक है। हर एक लाख महिलाओं पर लगभग 186.9 अपराध दर्ज किए गए। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार इसमें 1,204 दुष्कर्म के मामले शामिल हैं।

अपहरण की 3909 घटनाएं हुईं
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के अपहरण की 3909 घटनाएं दर्ज की गईं। दिल्ली में दहेज हत्या से संबंधित कुल 129 मामले दर्ज किए गए। वहीं, दिल्ली में पतियों या उनके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता की 4,847 घटनाएं दर्ज की गईं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है, यहां प्रतिदिन औसतन तीन बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं।

ज्यादातर परिचित होते हैं
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म और हमले की अधिकांश घटनाओं में पीडि़ता और आरोपी आम तौर पर एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस के लिए ऐसी घटनाओं को होने से सीधे रोकना मुश्किल होता है, क्योंकि पीडि़ता शिकायत दर्ज करने से बचती हैं।

बच्चों को लेकर 7400 मामले दर्ज किए गए
एनसीआरबी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शहर में बच्चों के खिलाफ अपराध की 7400 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें हत्या की 22 घटनाएं शामिल थीं। वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु) के खिलाफ अपराध की घटनाएं 2021 में 1,166 मामलों से बढ़कर 2022 में 1,313 मामले हो गए। 2022 में शहर में साइबर अपराध के मामले में दोगुने हो गए। 2021 में 345 मामलों से बढ़कर 2022 में यह संख्या 685 मामलों तक पहुंच गई। शहर में हत्या की कुल 501 घटनाएं दर्ज की गईं। इसमें मानव तस्करी के 106 मामले भी दर्ज किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में 113 लड़कियों की तुलना में दिल्ली में कम से कम 492 नाबालिग लड़कों की तस्करी की गई

केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली आगे
केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध दर्ज किए गए। भले ही यह 2021 में दर्ज मामलों से कम था, लेकिन यह संख्या 2020 में दिल्ली में दर्ज 10,093 मामलों से काफी ज्यादा थी। महानगरीय शहरों में, महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध दिल्ली शहर में 14,158 दर्ज किए गए। इसके बाद मुंबई में 6,176 मामले और बेंगलुरु में 3,924 मामले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed