{"_id":"36bb079490842ea8589f1b013bb6220d","slug":"ncr-will-auto-out-of-15-rather-than-8-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में 15 के बजाय 8 साल में आटो होंगे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में 15 के बजाय 8 साल में आटो होंगे बाहर
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने एनसीआर क्षेत्र के शहरों में आटो और टैंपो की लाइफ में कमी कर दी है। अब एनसीआर में आटो 15 साल के बजाय 8 साल में ही शहर से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके चलते पुराने आटो-टैंपो की फिटनेस पर रोक लगा दी गई है। बढ़ते प्रदूषण के चलते लखनऊ में आयोजित बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
ग्रीन ट्रिब्युनल ने दिल्ली व एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर परिवहन विभाग को कड़क कदम उठाने के आदेश दिए हैं। पहले 15 साल पुराने वाहनों को बाहर करने का निर्णय लिया गया था, अब आटो-टैंपो की संचालन अवधि घटा दी गई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों की पिछले सप्ताह लखनऊ में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साथ हुई बैठक में आटो की लाइफ 15 से घटाकर आठ साल और विक्रम टैंपो की 10 साल से सात साल कर दी गई।
विज्ञापन
इस निर्णय को एक जनवरी से एनसीआर में लागू किया जा रहा है। आरटीओ ने पुराने आटो-टैंपो की फिटनेस रोकने के आदेश दिए हैं। इसको 31 दिसंबर से ही संभाग के सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि आटो की लाइफ वास्तव में सात साल ही होती है। इसके बाद वह प्रदूषण फैलाना शुरू कर देता है। ऐसे में इसका संचालन बंद करना ही उचित है।