फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR may rain today

एनसीआर में आज हो सकती है बारिश

Thu, 07 Jan 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
NCR may rain today

दिल्ली-एनसीआर में सात जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इससे बारिश होने की आशंका बन गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद ठंड भी बढ़ सकती है। बुधवार को बादल छाने के साथ ही मौसम ठंडा हो गया।

पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान होते हुए जम्मू-कश्मीर तक पहुंच गया है। यह 14 से 16 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। उसके बाद बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नम हवाओं की वजह से भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की स्थिति बन गई है। इस बार ठंड बहुत कम है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर बारिश होगी, तो ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को भी अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ठंडी हवाओं की अधिकतम हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रही।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि 7 जनवरी की रात या फिर 8 जनवरी की सुबह पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है।

अभी पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचा है। इसका असर बुधवार दोपहर से ही दिखना शुरू हो गया।

गाजियाबाद सहित एनसीआर में घने बादल छा गए। बादलों के साथ ही हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को सर्दी में और इजाफा हो सकता है। हवाओं की गति भी बढ़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed