फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR is applying for auto permits.

एनसीआर ऑटो परमिट के लिए आवेदन एक से

Tue, 25 Nov 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Nov 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
NCR is applying for auto permits.

एनसीआर आटो संचालन में सबसे आगे यूपी रहेगा। मंगलवार को शासन से एनसीआर आटो संचालन संबंधी गाइडलाइन जारी होंगी।

विज्ञापन


इसके अनुसार एनसीआर ऑटो परमिट के आवेदन एक दिसंबर से किए जाएंगे और 10 दिसंबर से परमिट मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि गाइडलाइन पूरी करने में तीन-चार सप्ताह का वक्त लगेगा।

दिल्ली-हरियाणा और एनसीआर के जिलों का सफर अब आसान हो जाएगा। में यूपी से 4500 आटो का संचालन किया जाएगा। इनका रंग-रूप सामान्य आटो से अलग होगा।

जीपीएस से लैस आटो सफर को सुरक्षित भी करेगा। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि 25 नवंबर को शासनादेश पब्लिक के लिए जारी किया जाएगा।

इसमें परमिट की गाइडलाइन, आटो का रंग-रूप और गाइड-लाइन, चालक-मालिक के लिए शर्तें, संचालन के नियम-रूट, सेफ्टी रूल्स, कंट्रोल रूम बनाने आदि की शर्तों को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


शर्तों को पूरा करके और विधिवत प्रमाण पत्र (जाति, अनुभव, स्वास्थ्य आदि) प्राप्त करके व्यक्ति एनसीआर आटो का आवेदन कर सकेंगे। आरटीओ आफिस में आटो का पंजीकरण कराने के बाद इनके परमिट स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परमिटों को दिल्ली और हरियाणा परिवहन निगम को भेजा जाएगा। वहां से एनओसी मिलने के बाद आटो मालिकों को परमिट जारी किए जाएंगे। आटो संचालन केंद्रों को नगर निगम तैयार कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed