फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR hassle, Metro will be turning back from the Delhi border

NCR को परेशानी, दिल्ली बॉर्डर से वापस मोड़ ली जाएगी मेट्रो

Tue, 22 Sep 2015 03:12 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
NCR hassle, Metro will be turning back from the Delhi border

एनसीआर के यात्रियों को अब पीक ऑवर्स में मेट्रो ट्रेन के लिए इंतजार के अलावा भीड़ के धक्के भी खाने होंगे, क्योंकि हर दूसरी से तीसरी मेट्रो को दिल्ली बॉर्डर पर खत्म करने पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी को पत्र लिखकर दिल्लीवासियों को मेट्रो में जगह न मिलने की शिकायत करते हुए कई सुझाव दिए हैं। इसमें बॉर्डर पर ट्रेनें खत्म करने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन


अगर ऐसा होता है तो इसका असर गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव व नोएडा रूट के यात्रियों पर पड़ेगा। डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह से मुलाकात में ट्रेन की फ्रिक्वेंसी बढ़ाने के साथ-साथ दिल्लीवासियों को मेट्रो में जगह न मिलने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्लीवासियों को मेट्रो में जगह नहीं मिलती है

NCR hassle, Metro will be turning back from the Delhi border

दिल्ली सरकार ने करीब तीन महीने पहले पत्र लिखकर मेट्रो का शेड्यूल मांगा था। इसके अलावा पीक ऑवर्स में कितने यात्री सफर करते हैं, इसका दिल्ली और एनसीआर का आंकड़ा भी अलग-अलग मांगा गया था।


सरकार ने अपने पत्र में लिखा था कि दिल्लीवासियों को मेट्रो में जगह नहीं मिलती है क्योंकि वैशाली, नोएडा, गुड़गांव की ओर से आने वाली मेट्रो पहले से ही भरी रहती हैं। जगह न मिलने के चलते दिल्लीवासी मेट्रो की बजाय कार या फिर अन्य विकल्प तलाशते हैं।

जबकि मेट्रो दिल्ली वालों की पहली जरूरत है। ऐसे में कुछ मेट्रो को दिल्ली के आखिरी स्टेशन पर खत्म करने के बाद उसी स्टेशन से दिल्ली की ओर दोबारा मोड़ दिया जाए।

दोनों साइड से एक-एक मेट्रो द्वारका तक रहेगी

NCR hassle, Metro will be turning back from the Delhi border

सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो में दिल्ली सरकार की पचास फीसदी हिस्सेदारी है। इसी के चलते डीएमआरसी इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि हर दूसरी या तीसरी मेट्रो को एनसीआर में घुसने से पहले ही खत्म कर दिया जाए। हालांकि फिलहाल डीएमआरसी ने प्रयोग के तौर पर ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ा दी है।


द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन गाजियाबाद और नोएडा को जोड़ती है। इस रूट पर वैशाली की ओर से आने वाली ट्रेन वैशाली व कौशांबी में ही भर जाती है।

इस रूट पर मेट्रो यमुना बैंक पर टर्मिनेट हो सकती है क्योंकि यहीं से नोएडा व वैशाली के लिए मेट्रो अलग-अलग रूट पकड़ती हैं। हालांकि यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने के लिए एक मेट्रो द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा और वैशाली जाएगी। जबकि दोनों साइड से एक-एक मेट्रो द्वारका तक रहेगी।

गुड़गांव में घुसने से पहले ही टर्मिनेट होगी मेट्रो

NCR hassle, Metro will be turning back from the Delhi border

जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली यलो लाइन गुड़गांव घुसने से पहले कुतुब मीनार स्टेशन पर खत्म कर दी जाएगी। यहां भी एक मेट्रो जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर तो दो मेट्रो कुतुब मीनार से विश्वविद्यालय के बीच चलेंगी।


हाल ही में फरीदाबाद कॉरिडोर पर मेट्रो ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन यह रूट भी अछूता नहीं रहेगा क्योंकि दिल्लीवासियों ने शिकायत में लिखा है कि चार से छह कोच की ट्रेन में उन्हें खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पा रही है।

बदरपुर से आईटीओ के बीच प्रति ढाई मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी, लेकिन एस्कॉर्ट मुजेसर से आईटीओ के बीच इसी के चलते छह मिनट पर मेट्रो मुहैया करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed