{"_id":"5edc7ccf3120d16be2065f27","slug":"ncr-driver-upset-over-installation-and-removal-of-barricades-in-the-name-of-pass-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर: पास जांच के नाम पर बैरिकेड लगाने और हटाने से वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर: पास जांच के नाम पर बैरिकेड लगाने और हटाने से वाहन चालक परेशान
Sun, 07 Jun 2020 11:06 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:06 AM IST
सार
- दिल्ली-गाजियाबाद पुलिस में तालमेल का अभाव
- जाम के कारण जनता हो रही है हलाकान
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने के बाद लगा जाम
- फोटो : सुदर्शन झा
विस्तार
गाजीपुर बॉर्डर से गुजरने वालों को यह नहीं पता होता कि आज उन्हें कितने किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। बॉर्डर पर अनलॉक-1.0 लागू होने बाद से पुलिस अपने हिसाब से बैरिकेड लगाकर पास चेकिंग करने लगती है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाले एनएच- 9 के फ्लाईओवर को कई जगह से बंद कर देती है। जब तपती धूप में लंबा जाम लग जाता है तब पुलिस दोबारा ट्रैफिक को सामान्य करवाने का प्रयास करती है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार सुबह 11 बजे देखने को मिला।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने एक बार यूपी गेट पर बैरिकेड लगा दिया, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। हालांक पुलिस वाहन मालिकों के एंट्री पास चेक नहीं कर रही थी। वहीं, दूसरी तरफ से दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को विनोद नगर डिपो के पास के पास बैरिकेड लगाकर लूप लेन रोड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। अचानक से लूप लेन की तरफ गाड़ियों के जाने से कुुछ देर के लिए ट्रैफिक थम गया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि दोनों राज्यों की पुलिस में तालमेल न होने से आम लोगों को इस अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। हर दिन पुुलिस अपने हिसाब से रास्ते को खोल-बंद कर रही है। इस वजह से बॉर्डर पर सुबह-शाम ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। उधर, पुलिस अधिकारी बॉर्डर पर पास के संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ट्विटर पर ही लोगों को बॉर्डर पार करने के लिए आवश्यक पास रखने की सलाह दी रही है। मगर इस समस्या के निदान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच ट्रैफिक जाम भी बड़ी समस्या
कोरोना महामारी के बीच बॉर्डर सील कर संक्रमण को रोकने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रयास के तहत केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी बॉर्डर को सील करने का निर्देश दिया था। जबकि यूपी के गाजियाबाद प्रशासन दिल्ली से सटे अपने सभी बॉर्डर को पहले की सील कर चुका था। इन रास्तों से गुजरने के लिए आवश्यक पास होना अनिवार्य कर दिया गया था।
इस निर्देश का पालन करते हुए दिल्ली पुलिस ने दूसरे राज्यों सटे बॉर्डर पर आवश्यक प्रवेश पास जांचना शुरू कर दिया था। इस दौरान बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। वाहन चलने के बजाए सड़कों पर घंटों रेंगते नजर आते हैं। जब पुलिस को अहसास होता है कि जाम की स्थिति बिगड़ती जा रही है, तब जाकर बॉर्डर से बैरिकैड हटाकर वाहनों को बगैर पास जाने दिया जाता है।