फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR board will allot 1587 crore rupees for noida and greater noida metro

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के लिए 1587 करोड़ रुपए देगा NCR बोर्ड

Wed, 20 Jan 2016 11:23 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
NCR board will allot 1587 crore rupees for noida and greater noida metro

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) प्लानिंग बोर्ड ने एक अहम फैसले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा की नौ यातायात परियोजनाओं को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। इनमें गाजियाबाद में छह लेन की एलिवेटेड सड़क और नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो परियोजना शामिल है।

विज्ञापन


बोर्ड गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड के लिए 700 करोड़ रुपये का लोन उपलब्ध करवाएगा। इसके तहत एक ही खंभे पर छह लेन की 10.3 किमी लंबी एलिवेटेड सड़क बनेगी, जो देश में अपनी तरह की पहली सड़क होगी।
विज्ञापन


इस पर 1148 करोड़ की लागत का अनुमान है और इसके इस साल के अंत तक तैयार होने की संभावना है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण इस परियोजना को तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का 70 फीसदी हिस्सा नोएडा में होगा

NCR board will allot 1587 crore rupees for noida and greater noida metro

इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 29.7 किमी की मेट्रो परियोजना के लिए बोर्ड लोन के रूप में 1587 करोड़ रुपये देगा। यह परियोजना 5533 करोड़ रुपये की है। यह मेट्रो लाइन सेक्टर-71 में सिटी जंक्शन होगा जो सेक्टर 142 को डिपो स्टेशन को जोड़ेगा।

इस लाइन का 70 फीसदी हिस्सा नोएडा में होगा, जो इलाके की बेहतर सार्वजनिक परिवहन की मांग को पूरा करेगा। हालांकि, इस परियोजना को अभी केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

इन परियोजनाओं से सड़क पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में प्रदूषण घटेगा। शहरी विकास सचिव मधुसूदन प्रसाद की अध्यक्षता में बोर्ड के ‘प्रोजेक्ट मंजूरी और निगरानी समूह’ ने सोमवार को 7,838 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर चर्चा की, जिन्हें 3113 करोड़ के सहयोग का फैसला किया गया।

मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के विकास में भी देगा मदद

NCR board will allot 1587 crore rupees for noida and greater noida metro

बोर्ड के सदस्य सचिव बीके त्रिपाठी ने कहा कि किसी एक बैठक में लोन के रूप में सहायता का यह सबसे बड़ा फैसला है। यूपी की परियोजनाओं पर 6681 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें से बोर्ड 2287 करोड़ का सहयोग करेगा।

हरियाणा ने 1157 करोड़ की लागत से सात परियोजनाओं का प्रस्ताव दिया था। उसे 726 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। इसमें 458 करोड़ की लागत से 25.33 किमी लंबे मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के विकास में बोर्ड 343.85 करोड़ की मदद करेगा।

यह वेस्टर्न पेरिफेरल रोड एनएच-8 को एनएच-2 से जोड़ता है, जिससे कि दिल्ली के बाहर-बाहर ही गाड़ियां गुजर सकें। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली इस परियोजना के 12 माह में पूरा होने की संभावना है।

राज्य मार्ग संख्या-26 पर 38.41 किमी लंबी गुड़गांव-पटौदी-रेवाड़ी रोड पर 354 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें से 265.50 करोड़ रुपये प्लानिंग बोर्ड से लोन के रूप में मिलेंगे। एनएच-8 के समानांतर की इस सड़क से हीरा होंडा चौक और अन्य जगहों पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed