{"_id":"e1dc341d2fe557b7b463e86d541052e5","slug":"ncpl-will-provide-electricity-to-greno","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPCL नहीं अब NCPL देगी ग्रेनो को उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCL नहीं अब NCPL देगी ग्रेनो को उजियारा
अनुराग त्रिपाठी/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Jan 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सात गांवों में बिजली आपूर्ति का काम यूपीपीसीएल करता है। पश्चिमांचल विद्युत निगम की नोएडा इकाई से यहां पर आपूर्ति की व्यवस्था होती है, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण दिक्कत आती है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल को लेकर भी निगम को आए दिन समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। तैयारी की जा रही है कि इन गांवों में विद्युत सप्लाई का काम एनपीसीएल ही करे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:मास्टर प्लान की राह का रोड़ा 'आउट'
विज्ञापन
नए सेक्टरों के साथ ग्रेटर नोएडा के सात गांवों में बिजली आपूर्ति का भार भी नोएडा के पास है। मांग लगातार बढ़ रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर अभी तैयार नहीं है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के छह गांवों से राजस्व वसूली भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में नोएडा के सामने कई दिक्कतें खड़ी हो चुकी हैं।
विवादों पर विराम लगाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यूपीपीसीएल से सात गांवों की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ग्रेनो में बिजली सप्लाई करने वाली एनपीसीएल को सौंपने पर विचार कर रही है।
ग्रेनो के बीच में पड़ने के बाद गाजियाबाद से इन गांवों को लेकर यूपीपीसीएल को सौंपा गया था। गांवों पर एक फीडर काम करता है, जबकि एक और की आवश्यकता है।
साथ ही सेक्टर 71 से इन गांवों की दूरी भी काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से आए दिन लाइन में फाल्ट भी आती है। इन बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जा रहा है जिसके बाद गांवों की व्यवस्था ग्रेनो के पास जा सकती है।
ये हैं छह गांव
1. रोजा जलालपुर
2. मिल्क लच्छी
3. सादुल्लापुर
4. इटैहरा
5. पटवारी
6. रोजा याकूबपुर
चिपयाना खुर्द बाद में आया
छह गांव के बाद चिपयाना खुर्द कालोनी को भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कहने पर गाजियाबाद से हस्तांतरित किया गया था। छह गांवों के अलावा इस गांव में भी बिजली व्यवस्था का काम यूपीपीसीएल के पास ही है।