{"_id":"5e888e2e8ebc3e76d36ae739","slug":"ncc-cadets-are-contributing-to-relief-work-in-the-fight-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी कैडेट्स राहत कार्यो में दे रहे योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी कैडेट्स राहत कार्यो में दे रहे योगदान
Sat, 04 Apr 2020 07:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खतरे से निपटने के लिए एनसीसी कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स ने सरकार के साथ राहत कार्यो में योगदान देने के लिए कमर कस ली है। एनसीसी ने एक्सरसाइज एनसीसी योगदान नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।
दिल्ली में एनसीसी की 11 यूनिटों से लगभग 28 हजार एनसीसी कैडेट्स हैं, जिनमें से लगभग 150 कैडेट्स ने अबतक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इस अभियान में पूरे देश से लगभग 47 हजार कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। एनसीसी कैडेट्स स्थानीय प्रसाशन की मदद करेंगे, बाद में सरकार इन्हें इस कार्य के बदले में अस्थायी रोजगार भी उपलब्ध कराएगी।
दिल्ली की छठी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस. के. वर्मा ने बताया कि राज्यों के कैडेट को कोरोना हॉटस्पॉट पर तैनात नहीं किया जाएगा। वे हेल्पलाइन, राहत व खाद्य सामग्री, दवाओं के वितरण में सहयोग करेंगे। एक एनसीसी अधिकारी की देखरेख में 8 से 20 कैडेट जगह जगह तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
कर्नल वर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को सभी कॉलेजों को आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी भेज दी गई है। जिसके बाद जो भी कैडेट व पूर्व कैडेट इस मिशन में अपना योगदान देना चाहता है, उसका पंजीकरण कर एनसीसी ऑफिसर व यूनिट स्टाफ के माध्यम से उसे दिशा निर्देशित किया जा रहा है। अभी तक यूनिट के 84 कैडेट्स अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। कई कैडेट दिल्ली पुलिस के साथ भी काम कर रहे हैं।