फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCC battalion driver died after his bike collided with pole in Hapur

Hapur: खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक, हादसे में एनसीसी बटालियन चालक की मौत; ड्यूटी से घर लौट रहे थे धर्मेंद्र

Tue, 04 Feb 2025 07:29 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Tue, 04 Feb 2025 07:29 PM IST
सार

हापुड़ जिले में एक अनियंत्रित बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एनसीसी 38 बटालियन के चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
NCC battalion driver died after his bike collided with pole in Hapur
मृतक का फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीबीनगर रोड स्थित सत्तावन चौराहे के पास अनियंत्रित बाइक खंभे से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार एनसीसी 38 बटालियन के चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला बुलंदशहर के गांव वाजिदपुर बड्ढा निवासी धर्मेंद्र (55) एनसीसी 38 बटालियन हापुड़ में चालक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की दोपहर लगभग पौने चार बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बीबीनगर रोड स्थित सत्तावन चौराहे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने बटालियन के सूबेदार योगेंद्र सिंह व मृतक के पुत्र दीपक को दी। सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और बटालियन के जवान यहां पहुंचे थे। सीओ ने प्रथम दृष्टया हादसा बाइक खंभे से टकराने से हुआ है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed