{"_id":"57064c1e4f1c1bba13c81117","slug":"navratra-start-from-8-march-preparation-on-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चैत्र नवरात्र शुरू : पूर्व संध्या पर भक्तों ने पूरी की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चैत्र नवरात्र शुरू : पूर्व संध्या पर भक्तों ने पूरी की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Apr 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र का आरंभ शुक्रवार से हो रहा है। मंदिरों से लेकर घरों में तक में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में भक्तों ने बाजारों में नवरात्र पूजन से जुड़ी सामग्रियों की खूब खरीददारी की। इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। सदर बाजार में सुबह से लेकर शाम तक गुलजार रहा। नवरात्र के पहले दिन माता को प्रसन्न करने के लिए हजारों भक्त व्रत रखेंगे। नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्तों की संख्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
नवरात्र के दिनों में गुड़गांव के सभी मंदिरों में भक्तों का हुजूम आजा आता है। मगर सबसे अधिक श्रद्धा शहर के शीतला माता मंदिर में उमड़ती है। यहां इस समय चैत्र मेला भी चल रहा है। उम्मीद है कि नवरात्र के नौ दिनों में यहां रोजाना डेढ़ लाख से अधिक भक्त माता के दर्शन को आएंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में ठोस व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए हर प्रकार की व्यवस्था का दावा किया गया है।
विज्ञापन
तला माता मंदिर के सीईओ कैप्टन मनोज ने कहा कि शीतला माता मंदिर में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा सिद्धेश्वर, घंटेश्वर, चिंतपूर्णी मंदिर, प्रेम मंदिर, सेक्टर-39 स्थित मंदिर, झाड़सा मंदिर, पटौदी और सोहना क्षेत्र के मंदिरों में भी माता के भक्त उमड़ेंगे।
विज्ञापन
शहर के सदर बाजार में मात्रा के पूजन के लिए सामग्रियों की दुकानें देर शाम तक सजी रहीं। लोगों ने पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री चुनरी, नारियल, कलावा, जौ, कलश, सिंदूर, चंदन, कपूर, धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री, लौंग, इलायची और फलों की खरीददारी की।
पिछली बार की अपेक्षा इस बार पूजन सामग्रियों के भाव में वृद्धि दर्ज की जा रही है। दुकानदार राजीव कुमार का कहना है कि हर आइटम के भाव में दो से 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है। नवरात्र के नौ दिनों तक सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
घट स्थापना शुभ मुहूर्त...
पंडित अमरचंद भारद्वाज का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना प्रात: काल में ही करना श्रेष्ठ माना गया है। मगर इस बार वैधृति योग होने के कारण प्रात: काल घट स्थापना नहीं की जा सकेगी। इस बार प्रतिपदा को सुबह 10:40 बजे तक वैधृति योग बन रहा है। ऐसे में घट स्थापना इस योग के बाद ही करना होगा।
पहले दिन माता शैलपुत्री की उपासना...
नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की उपासना होगी। घरों में पूजा प्रारंभ करने के लिए भक्तजनों ने घट स्थापना की तैयारी कर ली है। इसकी स्थापना पूरे विधि-विधान से कराया जाएगा। पंडित संतोष कुमार दूबे बताते हैं कि माता शैलपुत्री चंद्र के सभी नकारात्मक प्रभाव का निराकरण करती हैं। वह आदि शक्ति हैं। माता के इस पहले रूप की आराधना करने से मनुष्य का कल्याण होता है।
शीतला माता मंदिर...
शहर के सेक्टर-5 स्थित शीतला माता एक एतिहासिक मंदिर है। इनकी मान्यता देश-विदेश तक में है। यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु मात के दर्शन के लिए आते हैं। यहां भक्तों के लिए चैत्र और अषाढ़ मेले का आयोजन किया जाता हैं। यहां देश भर से भक्त आकर माता को प्रसन्न कर अपने दुखों से छुटकारा पाते हैं। शीतला माता को को भगत ललिता मां और मानसी माता कहा जाता है। शीतला माता सभी प्रकार की शारीरिक व्याधियों से व्यक्ति को मुक्त करती हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक यहां भक्तों का आगमन सबसे अधिक होता है।
नवरात्र के दिन इनकी पूजा...
दिन आराधना
शुक्रवार माता शैलपुत्री
शनिवार माता ब्रह्मचारिणी व माता चंद्रघंटा
रविवार कुष्मांडा पूजा
सोमवार स्कंदमाता पूजा
मंगलवार कात्यायिनी पूजा
बुधवार कालरात्रि पूजा
बृहस्पतिवार अन्नर्पूणा अष्टमी
शुक्रवार राम नवमी
शनिवार नवरात्री पारण (दशमी)